{"_id":"619bc7594ceefd66fb4a6388","slug":"bsp-announcement-candidate-for-bah-vidhan-sabha-up-elections-2022-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आगरा में बसपा कार्यकर्ता सम्मेलन: बाह से नितिन वर्मा बने पार्टी के प्रत्याशी, मुनकाद अली ने की घोषणा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा में बसपा कार्यकर्ता सम्मेलन: बाह से नितिन वर्मा बने पार्टी के प्रत्याशी, मुनकाद अली ने की घोषणा
Tue, 23 Nov 2021 12:19 AM IST
Abhishek Saxena
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Tue, 23 Nov 2021 12:19 AM IST
सार
बहुजन समाज पार्टी ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की रणनीति तेज कर दी है। बसपा के कार्यकर्ता सम्मेलन में दो पूर्व ब्लॉक प्रमुख, प्रधानों समेत 100 से ज्यादा लोगों ने बसपा की सदस्यता ग्रहण की।
विज्ञापन
आगरा: बसपा के सम्मेलन में नेता
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने बाह विधानसभा क्षेत्र से नितिन वर्मा को प्रत्याशी घोषित किया है। सोमवार को जरार में हुए कार्यकर्ता सम्मेलन में बसपा महासचिव मुनकाद अली ने नितिन वर्मा के नाम की घोषणा की। सम्मेलन में दो पूर्व ब्लॉक प्रमुख, प्रधान, बीडीसी सदस्यों समेत 100 से अधिक लोगों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।
बसपा ने दक्षिण, छावनी विधानसभा के बाद बाह विधानसभा से प्रत्याशी के नाम का ऐलान कर दिया। बसपा महासचिव मुनकाद अली ने कहा कि बसपा सर्व समाज को रोटी, कपड़ा, मकान की लड़ाई लड़ रही है। एससी, एसटी आयोग पूर्व चेयरमैन गोरेलाल जाटव ने कहा कि भाईचारे से ही प्रदेश की तकदीर और तस्वीर बदलेगी। सम्मेलन में पूर्व ब्लॉक प्रमुख दिलीप सिंह वर्मा, अशोक वर्मा और कई प्रधानों को पार्टी की सदस्यता दिलाई। रामनरेश कर्दम, सुमित सेन, प्रताप सिंह बघेल, बीरू सुमन, भारतेंदु अरुण, शीलू जादौन, लक्ष्मी नारायन, मुकेश राजपूत, सर्वेश बघेल, रामवरन वर्मा ने विचार रखे। अध्यक्षता जिला अध्यक्ष विक्रम सिंह व संचालन विद्याराम बंसल ने किया।
भाजपा पर बोला हमला
बसपा के महासचिव मुनकाद अली ने बाह में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का सबका साथ सबका विकास नारा झूठा साबित हुआ है। गरीब त्रस्त है, मंहगाई चरम पर है। सूबे में कानून नाम की कोई चीज नहीं रह गई है। उन्होंने किसान कानून वापस लिए जाने पर कहा कि किनों के लिए काला कानून था। आंदोलन के दौरान मारे गए किसान परिवार के एक सदस्य को नौकरी दी जानी चाहिए। परिवार को उचित मुआवजा मिले। किसानों पर लगे झूठे मुकदमे वापस लिए जाने चाहिए। उनके हित में फैसले लिए जाने चाहिए।
विज्ञापन
आगरा: दरोगा भर्ती की ऑनलाइन परीक्षा में सॉल्वर सहित तीन गिरफ्तार, पांच लाख में लिया था पास कराने का ठेका
आगरा: 200 रुपये का पेट्रोल भरवाया.. टंकी में पहुंचा सिर्फ 90 रुपये का, युवक ने ऐसे पकड़ी घटतौली