{"_id":"5ef8cd568ebc3e42c0412b0b","slug":"bsnl-kasganj-news-agr448164466","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीएसएनएल सेवा ध्वस्त डाकघर बैंकों में काम प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीएसएनएल सेवा ध्वस्त डाकघर बैंकों में काम प्रभावित
विज्ञापन
सोरों। कस्बे में एक सप्ताह से बीएसएनएल सेवा ठप है। ना मोबाइल फोन से कॉल लग रही है, ना ही इंटरनेट सेवाएं ही चल रही हैं। चार दिन से डाकघर व केनरा बैंक के कर्मचारी और ग्राहक भी ब्राडबैंड इंटरनेट सेवा बंद होने से परेशान हैं। उपभोक्ता डाकघर व बैंक के चक्कर काटकर निराश घर लौट जाते हैं।
उपभोक्ता डा. भुवनेश माहेश्वरी ने बताया कि सरकारी दूरसंचार कंपनी की यह स्थिति कभी नहीं देखी। जनवरी से अब तक कई कई दिनों के लिए इंटरनेट सेवा ठप हो चुकी है। मोबाइल से बात भी नहीं हो पाती, अब परेशान होकर मोबाइल नंबर को दूसरी टेलीकॉम कंपनी में पोर्ट करवाना पड़ रहा है।
व्यवसायी अंकुर पाराशर ने बताया कि तीर्थनगरी होने के कारण प्रतिदिन बड़ी संख्या में दूसरे प्रदेशों से श्रद्धालु आते हैं, ऐसे में बीएसएनएल का काम न करना बड़ी परेशानी होती है। शिकायत करने जाएं भी तो किससे बीएसएनएल के टेलीफोन एक्सचेंज कार्यालय में ताला लटका रहता है। लोगों ने जिलाधिकारी से सेवाओं को दुरुस्त कराए जाने की मांग की है। संवाद