{"_id":"603106188ebc3ee908405ff0","slug":"bsc-student-steal-goods-from-shop-for-gifting-mobile-to-girlfriend-in-agra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आगरा: प्रेमिका की मांग पूरी करने के लिए छात्र बन गया चोर, पुलिस ने किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा: प्रेमिका की मांग पूरी करने के लिए छात्र बन गया चोर, पुलिस ने किया गिरफ्तार
Sat, 20 Feb 2021 06:31 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sat, 20 Feb 2021 06:31 PM IST
विज्ञापन
आगरा: चोरी का आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा के कस्बा जगनेर में बाइक शोरूम में 17 फरवरी की रात हुई चोरी की वारदात का पुलिस ने खुलासा कर दिया। पुलिस का दावा है कि कस्बे के ही रहने वाले बीएससी के छात्र ने चोरी की थी। उसकी प्रेमिका ने उससे रुपये मांगे थे। रुपयों का इंतजाम नहीं होने पर दुकान को निशाना बना लिया। आरोपी शहर में रहकर एयरफोर्स में भर्ती की तैयारी कर रहा था।
विज्ञापन
जगनेर निवासी सुशील बिंदल के बाइक शोरूम से बुधवार की रात ताला तोड़कर 1.15 लाख रुपये, लैपटॉप, मोबाइल, कैमरा व अन्य सामान चोरी कर लिया गया था। अगले दिन जानकारी होने पर सुशील ने पुलिस को दी तहरीर दी थी। जांच में जुटी पुलिस ने बताया कि चुंगी नंबर एक, जगनेर निवासी आशु शर्मा को शक के आधार पर पकड़ कर पूछताछ की गई।
विज्ञापन
आरोपी आशू ने पुलिस को बताया कि वह बीएससी द्वितीय वर्ष का छात्र है। आगरा में रह कर पढ़ाई करता है। जहां उसकी प्रेमिका है। जिसने 5000 रुपये की मांग की थी। उसके पास पैसे नहीं थे। प्रेमिका की इस मांग को पूरा करने के लिए उसने यह चोरी की। पुलिस ने उसके कब्जे से लैपटॉप, मोबाइल, कैमरा और एक लाख जो हजार रुपये बरामद कर लिए हैं। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्जकर उसे जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
लोहे की रॉड से आरोपी तक पहुंची पुलिस
पुलिस ने बताया कि जिस बाइक शोरूम में चोरी हुई थी, उससे 100 मीटर की दूरी पर ही आरोपी का घर है। पुलिस ने दुकान से कुछ दूरी पर लोहे की रॉड मिली थी। इसी रॉड से शोरूम का ताला तोड़ा गया था। रॉड के पास ही एक बैग पड़ा था। यह सामान दुकान से चोरी हुआ था।
इससे पुलिस को शक हो गया कि चोर आसपास का ही है। पुलिस को सीसीटीवी फुटेज मिले थे, लेकिन चोर खुद को शाल से ढककर आया था। मगर, कद-काठी से पुलिस ने पड़ताल की। आशु अपने दोस्तों पर रुपये लुटा रहा था। पुलिस ने क्षेत्र में पता किया तो उसके बारे में जानकारी मिल गई।