{"_id":"610ecd648ebc3ef39910ff1d","slug":"bsa-kasganj-tgt-exam-tgt-exam-center-dios-sp-singh-kasganj-news-agr5029313185","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहले दिन 1434 परीक्षार्थी टीजीटी प्रवेश परीक्षा में हुए शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहले दिन 1434 परीक्षार्थी टीजीटी प्रवेश परीक्षा में हुए शामिल
विज्ञापन
कासगंज के राजकीय बालिका इंटर कॉलेज केंद्र पर टीजीटी परीक्षा का निरीक्षण करते अधिकारी
- फोटो : KASGANJ
कासगंज। जिला में पहले दिन दो केंद्रों पर टीजीटी की परीक्षा संपन्न हुई। परीक्षा में 1434 परीक्षार्थी शामिल हुए। जबकि 216 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल नहीं हुए। परीक्षा में नकल रोकने के लिए तैनात किए गए अधिकारी पूरी नजर बनाए रहे। अधिकारियों ने दोनों केंद्रों का निरीक्षण किया।
टीजीटी प्रवेश परीक्षा के लिए जिला में दो परीक्षा केंद्र बनाए गए। दोनों केंद्रों पर दो दो पालियों में परीक्षा संपन्न हुई। पहली पाली सुबह 9.30 बजे शुरू होकर सुबह 11.30 बजे तक चली। इस पाली के लिए पंजीकृत 757 परीक्षार्थी में से 89 परीक्षार्थी परीक्षा देने नहीं पहुंचे। इस पाली में 668 परीक्षार्थी परीक्षा देने पहुंचे। जबकि दूसरी पाली 2.30 बजे से शुरू होकर 4.30 बजे तक चली। इस पाली में पंजीकृत 893 परीक्षार्थी में से 766 परीक्षार्थी परीक्षा देने पहुंचे वहीं 127 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल नहीं हुए।
परीक्षा के लिए केंद्र बनाए गए राजकीय बालिका इंटर कॉलेज पर पहली पाली में पंजीकृत 480 परीक्षार्थियों में से 54 तथा दूसरी पाली में पंजीकूत 480 परीक्षार्थी में से 62 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। जबकि सुमंत कुमार माहेश्वरी इंटर कॉलेज केंद्र पर पहली पाली में पंजीकृत 277 परीक्षार्थी में से 35 तथा दूसरी पाली में पंजीकृत 413 में से 65 परीक्षार्थी परीक्षा देने के लिए नहीं पहुंचे। परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए एक सैक्टर बनाया गया। परीक्षा केंद्रों पर 1-1 स्टेटिक मजिस्ट्रेट, 1-1पर्यवेक्षक तैनात रहा। इसके अलावा सचल दल भी निगरानी के लिए बनाए बनाए गए। अपर जिलाधिकारी अजय कुमार श्रीवास्तव, एएसपी आदित्य वर्मा, डीआईओएस एसपी सिंह, बीएसए राजीव यादव, जिला पूर्ति अधिकारी केएन सिंह, डीसी वीरेंद्र आदि अधिकारियों ने परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम किए गए।
विज्ञापन
केंद्रों के बाहर बोर्ड पर लगाया गया सीटिंग प्लान
कासगंज। परीक्षा केंद्रों पर परीक्षािर्थियों की सुविधा का पूरा ध्यान रखा गया। परीक्षा केंद्र के बाहर सीटिँग प्लान को चस्पा किया गया। ताकि परीक्षार्थी अपने कक्ष की जानकारी कर सकें। इसके साथ ही परीक्षार्थियों को कक्ष के संबंध में जानकारी देने के लिए शिक्षकों को तैनात किया गया।
कोरोना गाइडलाइन का किया गया पालन
कासगंज। टीजीटी परीक्षा में कोरोना गाइड लाइन का पूरी तरह से पालन किया गया। परीक्षार्थियों को बिना मास्क के परीक्षा केंद्र के भीतर प्रवेश नहीं दिया गया। इसके साथ ही परीक्षार्थियों के हाथों को भी सेनेटाइज कराया गया।
टीजीटी की प्रवेश परीक्षा पहले दिन शांति पूर्ण ढंग से संपन्न हुई। परीक्षा के दौरान कोरोना गाइड लाइन का पूरी तरह से पालन कराया गया। -एसपी सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक