{"_id":"65a6dbc4fc9ae881c8097ca6","slug":"bsa-issued-notice-to-297-schools-kasganj-news-c-175-1-sagr1032-9997-2024-01-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: 297 स्कूलों को बीएसए ने जारी की नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: 297 स्कूलों को बीएसए ने जारी की नोटिस
Wed, 17 Jan 2024 01:10 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Wed, 17 Jan 2024 01:10 AM IST
विज्ञापन
कासगंज। जिले में यू डायस प्लस पोर्टल पर स्टूडेंट प्रोफाइल के लिए डाटा अपलोड करने में कई विद्यालय अभी भी लापरवाह बने हैं। 297 विद्यालयों ने अभी तक डाटा उपलब्ध नहीं कराया है। बीएसए ने इन स्कूलों के संचालकों, प्रधानाचार्यों को नोटिस देकर मान्यता प्रत्याहरण की चेतावनी दी है।
शासन से स्कूलों में फर्जीवाड़ा रोकने के लिए यू डायस पोर्टल पर डाटा संग्रहित कराया जा रहा। इसमें स्कूलों में व्याप्त मूलभूत सुविधाओं के साथ शिक्षकों का डाटा पहले चरण में अपलोड कराया गया। इसके बाद स्कूल में शिक्षारत बच्चों का पूरा डाटा संग्रहित कराया जा रहा है। तीन माह से यह प्रकिया चल रही है, लेकिन स्कूल संचालक डाटा देने में लापरवाही कर रहे हैं। डाटा ने देने से इनकी प्रोफाइल पूरी नहीं हो पा रही। इस लापरवाही को गंभीरता से लिया गया है।
यू डायस जिला को ऑडीनेटर सुनील कुमार ने बताया कि समीक्षा के दौरान 297 स्कूलों की लापरवाही सामने आई है। स्कूल संचालकों व प्रधानाचार्यों को 18 से 20 जनवरी तक की तिथियां निर्धारित की गई हैं। बेसिक शिक्षा अधिकारी राजीव यादव ने कहा कि निर्धारित तिथियों पर डाटा उपलब्ध न कराने पर स्कूलों का यू डायस कोड बंद कर मान्यता प्रत्याहरण की कार्रवाई की जाएगी।