{"_id":"5bff81e0bdec2241ac3bc62f","slug":"brutal-murder-of-young-man-in-firozabad","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"घर से बुलाकर पहले पिलाई शराब, फिर पीट पीटकर मार डाला, सड़क किनारे फेंका शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर से बुलाकर पहले पिलाई शराब, फिर पीट पीटकर मार डाला, सड़क किनारे फेंका शव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला फिरोजाबाद
Updated Thu, 29 Nov 2018 11:36 AM IST
विज्ञापन
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस अफसर व ग्रामीण
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद के थाना एका क्षेत्र में घर से बुलाकर एक ग्रामीण हत्या कर दी गई। इसके बाद शव को नगला भिकिया के पास सड़क के किनारे फेंक दिया गया। घटना की जानकारी गुरुवार की सुबह हो सकी। पुलिस ने हत्यारोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
थाना एका के गांव पैढ़त निवासी प्रवीन कुमार (40) पुत्र श्यामपाल सिंह का शव मुस्तफाबाद अवागढ़ रोड पर नगला भिकिया के पास रोड के किनारे पड़ा मिला। शव को देखकर मौके पर काफी भीड़ एकत्रित हो गई। राहगीरों ने शव के पड़े होने की सूचना डायल 100 व थाना पुलिस को दी।
घटनास्थल पर एसपी ग्रामीण महेंद्र सिंह, सीओ जसराना डॉ. अभिषेक कुमार राहुल, एसएचओ एका फूल सिंह पहुंच गए। उन्होंने मौके पर फिंगरप्रिंट एवं डॉग स्क्वाइड टीम को बुला लिया। टीमों ने जांच पड़ताल के साथ ही मौके से नमूने एकत्रित किए।

परिवार में मचा कोहराम
प्रवीन की हत्या की जब जानकारी परिजनों को हुई तो कोहराम मच गया। परिजन मौके पर पहुंच गए। मृतक के मामा अवागढ़ के नगला केसरी निवासी नरेंद्र सिंह पुत्र अनूप सिंह ने थाना पुलिस को तहरीर दी है।
उन्होंने बताया कि प्रवीन कुमार को 28 नवंबर की शाम आठ बजे एटा के अवागढ़ सरानी निवासी विद्याराम उर्फ बुद्धसेन पुत्र तेजपाल सिंह बघेल बुलाकर ले गया था। उसने अपने साथियों के साथ शराब पिलाने के बाद भांजे की हत्या कर दी। शव को रोड किनारे फेंक दिया।
पुलिस ने तहरीर के आधार पर विद्याराम उर्फ बुद्धसेन को गिरफ्तार कर लिया है। मृतक के मामा नरेंद्र सिंह का कहना है कि प्रवीन शाम को चार बजे मेरे गांव नगला केसरी से वापस गया था। वह ट्रैक्टर एजेंसी पर सेल्समैन का काम करता था।

अवागढ़ में रहने लगा था प्रवीण
प्रवीन कुमार पिछले काफी दिनों से बच्चों की पढ़ाई के लिए अवागढ़ में जाकर रहने लगा था। उसके एक बेटा बीटू (9), दो बेटी गार्गी (7) एवं वंशी (5) वर्ष है। मृतक की पत्नी पुष्पलता उर्फ गुड्डी का रो-रोकर ही बुरा हाल था। आखिर प्रवीन की मौत के बाद उसके परिवार को कौन संभालेगा।
एसपी ग्रामीण महेंद्र सिंह ने बताया कि ग्रामीण की हत्या के मामले परिजनों की तहरीर के आधार पर मामला दर्ज करके एक को हिरासत में ले लिया है। मामले की जांच पड़ताल करके कार्रवाई की जाएगी।