फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   brutal murder of the young man in etah

युवक का बेरहमी से कत्ल, हाथ-पैर काट कुएं में फेंका शव, चेहरा भी जलाया

Fri, 23 Nov 2018 11:38 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला एटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला एटा Updated Fri, 23 Nov 2018 11:38 AM IST
विज्ञापन
brutal murder of the young man in etah
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : डेमो
एटा के थाना जसरथपुर क्षेत्र में एक युवक की नृशंस हत्या कर दी गई। हत्यारों ने उसके हाथ-पांव काट डाले। शिनाख्त न हो सके, इसलिए उसके चेहरे को जलाकर शव खेत में बने कुएं में फेंक दिया गया।   
विज्ञापन


ग्रामीणों ने जब कुएं में शव पड़ा देखा तो घटना की जानकारी हुई। मौके पर पहुंची थाना पुलिस ने शव बाहर निकाला तो उसे देखकर ग्रामीण सहम गए। पुलिस शव की शिनाख्त कराने का प्रयास कर रही है। 
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के गांव चौसइया किसानन के लोग गुरुवार शाम को खेत पर काम से गए थे। इस दौरान लोगों ने वहां बने कुएं में देखा तो उसमें एक शव पड़ा हुआ था। इसकी जानकारी ग्रामीणों ने थाना पुलिस को दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

नहीं हुई मृतक की शिनाख्त

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकलवाते हुए उसकी पहचान कराने का प्रयास किया। शिनाख्त न होने पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 

पुलिस ने बताया कि मृतक के हाथ पांव काट दिए गए हैं। मृतक का चेहरा भी झुलसा हुआ है। थाना प्रभारी जसरथपुर ने बताया कि शव की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है। पहचान होने के बाद मामले का खुलासा हो सकेगा।
 
कुएं में मिले अज्ञात युवक की मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। चिकित्सकों का कहना था कि शव पूरी तरह से सड़ीगली हालत में था। ऐसे में उसकी हड्डियां सुरक्षित कराई गई है। जिनकी जांच के बाद उसकी मौत के कारण का पता लगाया जा सकेगा। 

इस संबंध में सीओ अलीगंज अजय भदौरिया ने कहा कि शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया जा रहा है। शव पूरी तरह से सड़ीगली हालत में है। पहचान करना काफी मुश्किल है। जल्द घटना का खुलासा किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed