फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Brush your teeth morning and evening

Agra News: सुबह-शाम करें दांतों की सफाई

Sat, 13 Apr 2024 10:51 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sat, 13 Apr 2024 10:51 PM IST
विज्ञापन
Brush your teeth morning and evening
सुबह-शाम करें दांतों की सफाई
विज्ञापन

कंपोजिट स्कूल में आयोजित स्वास्थ्य परीक्षण शिविर में 65 बच्चों की हुई जांच
संवाद न्यूज एजेंसी
मैनपुरी। अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से शहर के मोहल्ला अवध नगर स्थित कंपोजिट स्कूल में शनिवार को स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन हुआ। शिविर में पहुंचे दंत रोग विशेषज्ञ डॉ. आलोक सिंह ने 65 बच्चों के दांतों की जांच की। 15 बच्चों के दांतों में दिक्कत निकली। जिन्हें अभिभावकों के साथ जिला अस्पताल भेजने की सलाह दी गई।
डॉ. आलोक सिंह ने बच्चों के दांतों की जांच करने के बाद कहा कि चॉकलेट आदि खाने के बाद यदि दांतों की सफाई नहीं की गई तो उनमें सडन हो सकती है। दांतों के बिना काई भी व्यक्ति भोजन का स्वाद नहीं ले सकता है। उन्होंने छात्र-छात्राओं और शिक्षक- शिक्षिकाओं को सलाह दी कि दांतों की सफाई सुबह-शाम दोनों समय करें। डॉक्टर ने बताया कि बच्चे चॉकलेट, बिस्किट आदि खाते हैं और खाने के बाद कुल्ला नहीं करते इसके चलते उनके दांतों में चॉकलेट और बिस्किट का जो अंश शेष बना रहता है उससे दांतों के सडन की समस्या होती है।
विज्ञापन

डॉक्टर ने विद्यालय की प्रधानाध्यापिका को सलाह दी कि जिन बच्चों के दांतों में कैविटी की समस्या निकली है उन्हें जिला अस्पताल भेजकर उपचार दिलाएं। उन्होंने बताया कि वह स्वयं जिला अस्पताल में बैठते हैं वहां पहुंचकर एक रुपये के पर्चे पर मुफ्त उपचार लिया जा सकता है। इस अवसर पर प्रधानाध्यापिका साधना अंबेश, बेवी राठौर, अनुराग तिवारी, प्रीती दीक्षित, सुनीता देवी, सोनी गुप्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed