फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Brothers were surrounded and beaten near Hatau bridge, one's leg was broken

Agra News: हटऊ पुल के पास भाइयों को घेरकर पीटा, एक का पैर तोड़ा

Wed, 09 Apr 2025 10:53 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Wed, 09 Apr 2025 10:53 PM IST
विज्ञापन
Brothers were surrounded and beaten near Hatau bridge, one's leg was broken
सांकेतिक
कुरावली। थाना क्षेत्र के हटऊ पुल के पास मंगलवार शाम घर लौट रहे दो सगे भाइयों पर आरोपियों ने हमला बोल दिया। एक भाई का डंडे मारकर पैर तोड़ दिया। पुलिस ने घायलों का मेडिकल कराने के बाद आरोपियों पर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव नगला जुला निवासी पंकज देवी ने पुलिस को बताया कि 6 अप्रैल को गांव के रहने वाले आरोपियों ने उनके पुत्र अरुण और गोविंद की पिटाई की थी। उक्त घटना को लेकर थाने में शिकायत भी दर्ज कराई थी। मंगलवार की शाम को दोनों पुत्र जब घर आ रहे थे। तभी आरोपी यतेंद्र सिंह, दुष्यंत सिंह, ललित, प्रांशू ने घेर कर लाठी डंडों से पीटना शुरू कर दिया। गोविंद को गिराने के बाद आरोपियों ने डंडे मारकर उसका पैर तोड़ दिया। ग्रामीणों को आता देख आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। गोविंद और अरुण को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। वहां गंभीर हालत में गोविंद को जिला अस्पताल रेफर किया गया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed