फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Brother Throw Two Year Old Child Infront Of Goods Train Pilot Save Life

लोको पायलट की सूझबूझ से बची मासूम की जान, भाई ने खेल-खेल में ट्रैक पर फेंका था

Wed, 23 Sep 2020 12:40 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Wed, 23 Sep 2020 12:40 PM IST
सार

नई दिल्ली की तरफ से विगत दिवस दोपहर करीब 2.33 बजे मालगाड़ी ने बल्लभगढ़ स्टेशन पार किया ही था कि ट्रैक के नजदीक खेल रहे किशोर ने दो साल के मासूम को ट्रेन के आगे फेंक दिया। 

विज्ञापन
Brother Throw Two Year Old Child Infront Of Goods Train Pilot Save Life
प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

कहावत है 'जाको राखे साईंयां मार सके न कोय', यह कहावत एक बार फिर चरितार्थ हो गई। नई दिल्ली की तरफ से विगत दिवस दोपहर करीब 2.33 बजे मालगाड़ी ने बल्लभगढ़ स्टेशन पार किया ही था कि ट्रैक के नजदीक खेल रहे किशोर ने दो साल के मासूम को ट्रेन के आगे फेंक दिया। मालगाड़ी के लोको पायलट दीवान सिंह और असिस्टेंट लोको पायलट अतुल आनंद घटनाक्रम देखकर हड़बड़ा गए। लेकिन उन्होंने सूझबूझ दिखाई और इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन को रोक दिया।
विज्ञापन


बताया गया है कि मासूम को उसके किशोर भाई ने खेल-खेल में रेलवे ट्रैक पर फेंका था। लोको पायलट ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन को रोका और बच्चे को सकुशल उसकी मां को सौंप दिया। घटना का वीडियो वायरल होने पर लोको पायलट की रेलवे मंडल में प्रशंसा हो रही है।  
विज्ञापन


वायरल वीडियो में खंभा संख्या 1499/13 किलोमीटर पर मालगाड़ी रुकी हुई दिखाई देती है। लोको पायलट-असिस्टेंट लोको पायलट एक बच्चे को मालगाड़ी के नीचे फंसा देखते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



बच्चा इंजन के पहियों के बीच फंसा देखकर वे भी दंग रह जाते हैं। हालांकि बच्चे को सकुशल देख उन्हें सुकून आया। बच्चे को निकालकर वे मां को सौंप देते हैं। इस घटना की जानकारी आगरा में हुई तो उनके स्टाफ के सहयोगी उनकी प्रशंसा कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें-  दिल्ली से आने वाली गतिमान, शताब्दी एक्सप्रेस भी शुरू हों, तब मिलेगी पर्यटन को रफ्तार'

हर चौराहे पर सुनाई देगा...कोरोना से घबराएं नहीं, प्रचार वाहन के माध्यम से जनता को करेंगे जागरूक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed