फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   brother sister dies in road accident on shikohabad road

ट्रैक्टर की चपेट में आने से बाइक सवार भाई-बहन की मौत, रिश्तेदार घायल

Tue, 23 Oct 2018 06:51 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला फिरोजाबाद Updated Tue, 23 Oct 2018 06:51 PM IST
विज्ञापन
brother sister dies in road accident on shikohabad road
demo pic
फिरोजाबाद के शिकोहाबाद-मुस्तफाबाद रोड पर मंगलवार को इंदु कॉलेज के पास भीषण हादसा हो गया। बाइक सवार तीन लोग ट्रैक्टर की चपेट में आ गए। ट्रैक्टर में फंसकर बाइक काफी दूर तक घिसटती चली गई। 
विज्ञापन


हादसे में युवक-युवती की मौत हो गई। दोनों भाई-बहन थे। जबकि उनका रिश्तेदार गंभीर रूप से घायल हो गया। उसको प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने शवों पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा है।   
विज्ञापन


थाना जसराना के कटैना हर्षा निवासी राहुल (18) पुत्र रवि यादव अपनी बड़ी बहन रूबी यादव (22) व एटा के थाना निधौलीकलां के जिठौली निवासी उसकी बुआ का नाती सौरभ (20) पुत्र राजू यादव को बाइक पर बैठाकर शिकोहाबाद कोचिंग पढ़ने जा रहा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

घिसटती चली गई बाइक

राहुल को अपनी बहन रूबी और सौरभ को बुआ के घर जिठौली जाने के लिए एटा चौराहे पर छोड़ना था। बाइक शिकोहाबाद से मुस्तफाबाद रोड पर इंदु कॉलेज के समीप पहुंची थी तभी सामने से तेजगति से आ रहे ट्रैक्टर ने बाइक को चपेट में ले लिया। 

ट्रैक्टर में फंसकर बाइक काफी दूर तक घिसटती चली गई। हादसे में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंचे डायल 100 के सिपाही घायलों को उपचार के लिए शिकोहाबाद अस्पताल लेकर आए। हालत गंभीर होने के कारण तीनों को फिरोजाबाद रेफर किया गया। 

सरकारी ट्रामा सेंटर में डॉक्टर ने रूबी और राहुल को मृत घोषित कर दिया। जबकि गंभीर रूप से घायल सौरभ को उपचार को प्राइवेट ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है। हादसे की जानकारी होते ही मृतक भाई-बहन के पिता रवि यादव अस्पताल पहुंच गए। 
 
इकलौता बेटा था राहुल  

रवि यादव की चार बेटियों के बीच इकलौता बेटा राहुल था। बेटी रूबी यादव नगला पोपी स्थित एलएन कॉलेज से एमए कर रही थी। रवि यादव का सपना बेटे राहुल को पढ़ाना था। इसी कारण उसे कोचिंग करने के लिए शिकोहाबाद भेजते थे।   
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed