फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Brother-in-laws throw sister-in-law out of the house for protesting against obscene behavior

Agra News: अश्लील हरकत के विरोध पर देवरों ने भाभी को घर से निकाला

Sat, 02 May 2026 01:22 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sat, 02 May 2026 01:22 AM IST
विज्ञापन
Brother-in-laws throw sister-in-law out of the house for protesting against obscene behavior
आगरा। पति की मौत के बाद देवरों ने भाभी से अश्लील हरकत की। विरोध करने पर पिटाई कर घर से निकाल दिया। वह मासूम बच्ची के साथ भटकती रही। पुलिस आयुक्त दीपक कुमार के निर्देश पर थाना एकता में प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन

महिला ने पुलिस को बताया कि उनका विवाह 24 फरवरी, 2014 को हुआ था। ढाई वर्ष बाद बेटी हुई। 8 जुलाई, 2022 को पति का बीमारी से देहांत होने के बाद वह ससुर और देवरों के साथ रह रही हैं। आरोप है कि दोनों देवरों ने अश्लील हरकत की। विरोध पर जान से मारने की धमकी दी। सितंबर 2024 में पिटाई कर बच्ची सहित घर से निकाल दिया। रात भर बाहर भटकती रही। इसके बाद 30 अगस्त, 2025 को आरोपियों ने फिर पिटाई की और साड़ी खींचकर अर्धनग्न कर दिया। हमले में उनके कान का कुछ हिस्सा कट गया और करीब 20 टांके लगे। शिकायत के बावजूद पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज नहीं की। इस पर उन्होंने पुलिस आयुक्त से गुहार लगाई। थानाध्यक्ष एकता ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed