फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   brother-in-law raped sister-in-law at home

जीजा ने साली के साथ घर में किया दुष्कर्म

Fri, 08 Jul 2022 11:40 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 08 Jul 2022 11:40 PM IST
विज्ञापन
brother-in-law raped sister-in-law at home
कासगंज गोली लगने से घायल रेलवे कर्मी अंकुर यादव । - फोटो : KASGANJ
कासगंज। बदायूं की एक युवती परिजनों के साथ अपनी बहन के घर आई तो बहन के ससुराली जनों ने उसे घर पर ही रोक लिया। उसके बाद युवती के जीजा ने उसे डरा धमकाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। बड़ी बहन ने जब इसका विरोध किया तो उससे मारपीट की। मामले की जानकारी युवती के परिजनों को हुई तो उन्होंने एसपी से गुहार लगाई। एसपी के निर्देश पर सहावर थाना पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपी जीजा के खिलाफ मामला पंजीकृत कर युवती का चिकित्सीय परीक्षण कराया।
विज्ञापन

युवती मूल रूप से बदायूं जनपद की रहने वाली है। उसकी बड़ी बहन की शादी करीब पांच वर्ष पूर्व बिट्टू राघव निवासी म्यांसुर के साथ हुई। शादी के बाद से बिट्टू पत्नी को परेशान करता था, लेकिन पत्नी उसी के साथ रह रही थी। 26 मई को एक शादी कार्यक्रम में बिट्टू के ससुराली जन पहुंचे थे। सभी लोग शादी कार्यक्रम में हिस्सा लेनेे के बाद वापस लौट गए, लेकिन बिट्टू के परिजनों ने साली को रोक लिया। इसी बीच बिट्टू ने साली के साथ दुष्कर्म किया। जब पत्नी ने विरोध किया तो उसके साथ मारपीट की और साली से विवाह करने को जोर डालने लगा। दुष्कर्म के मामले की जानकारी जब युवती के परिजनों को हुई तो भौचक्के रह गए। परिवार के लोगों ने जब घर में शिकायत की तो उनके साथ अभद्रता कर धमकी दी । परिजनों ने सहावर पुलिस से शिकायत की, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed