फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   brother in law not come for treatment of sick sister, brother called police

बीमार बहन का इलाज कराने नहीं आया जीजा तो बुला ली पुलिस

Sat, 29 Sep 2018 07:32 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा Updated Sat, 29 Sep 2018 07:32 PM IST
विज्ञापन
brother in law not come for treatment of sick sister, brother called police
प्रतीकात्मक तस्वीर
आगरा में बीमार बहन का इलाज न कराने पर युवक ने पुलिस को फोन कर दिया। पुलिस आई और युवक के जीजा को कई बार फोन मिलाया, लेकिन उसने आने से मना कर दिया। युवक ने अपनी बहन को एसएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया।
विज्ञापन


मदिया कटरा निवासी दिनेश चौधरी ने दोपहर एक बजे 100 नंबर पर फोन कर पुलिस को बुलाया। दिनेश ने बताया कि उसकी बहन रामवती (22) गर्भ से है, उसकी हालत खराब होने पर पति ने भर्ती नहीं कराया। 
विज्ञापन


जानकारी पर वह शनिवार को अपनी बहन को लेकर एसएन के स्त्री रोग में भर्ती करा दिया है। यहां, हालत खराब होने पर डाक्टरों ने गर्भपात कराया और आईसीयू में भर्ती कर दिया। पति को बार-बार फोन मिलाने पर भी वह नहीं आ रहा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दिनेश ने बताया कि पुलिस के कई बार फोन मिलाने पर जीजा पीकेश ने फोन उठाया, लेकिन आने से मना कर दिया। ऐसे में पुलिस भी असमंजस में पड़ गई। दिनेश ने बताया कि बहन की हालत लगातार खराब हो रही है, बहन के ससुरालवाले भी नहीं आ रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed