फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Brother-in-law misdeed with widowed sister-in-law after abortion done in the name of getting medicine

Etah: देवर ने किया विधवा भाभी के साथ दुष्कर्म, दवा दिलाने के नाम पर करा दिया गर्भपात, आरोप के बाद दर्ज हुआ मुकदमा 

Sun, 22 May 2022 01:23 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sun, 22 May 2022 01:23 PM IST
सार

जिले में हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक विधवा महिला ने देवर पर दुष्कर्म कर गर्भपात कराने का आरोप लगाया है। महिला की शिकायत के बाद देवर सहित जेठ, जेठानी व दो अन्य के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। 
 

विज्ञापन
Brother-in-law misdeed with widowed sister-in-law after abortion done in the name of getting medicine
भाभी के साथ किया दुष्कर्म (सांकेतिक फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के एटा जिले में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक विधवा महिला ने अपने देवर पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। पीड़िता का आरोप है कि पति की मौत के बाद वह ससुराल में ही रह रही है। एक दिन मौका पाकर देवर ने उसके साथ घिनौनी हरकत की। दुष्कर्म के बाद जब गर्भ रुक गया, तो महिला घबरा गई। देवर ने दवा दिलाने के नाम पर गर्भपात करा दिया। 
विज्ञापन


थाना पिलुआ क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला के पति की मौत वर्ष 2020 में एक दुघर्टना में हो गई। इसके बाद से महिला अपने बच्चे के साथ ससुराल में ही रह रही थी। उसका आरोप है कि देवर सोनू ने एक दिन मौका पाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। उसने विरोध किया, लेकिन उसकी सुनने वाला कोई नहीं था।
विज्ञापन


दुष्कर्म के बाद गर्भ ठहर गया, तो वह घबरा गई। देवर को इस बारे में जानकारी हुई तो उसने दवा दिलाने के नाम पर गर्भपात करा दिया। इस सब में जेठ, जेठानी और दो अन्य लोगों ने भी आरोपी देवर की मदद की। इसके बाद पीड़िता पुलिस के पास पहुंची और मामले की जानकारी पुलिस को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिलुआ थानाध्यक्ष दिनेश सिंह ने बताया कि महिला के पति की मौत हो चुकी है। वह देवर से शादी करने के लिए दबाव बना रही है, जबकि पूर्व में पंचायत भी हो गई थी। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed