{"_id":"6686e411dd4d28786309c6d5","slug":"brother-in-law-disappeared-with-his-sister-in-law-leaving-his-wife-and-child-behind-mainpuri-news-c-174-1-sagr1036-120084-2024-07-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: पत्नी बच्चे को छोड़ साली को लेकर गायब हुआ बहनोई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: पत्नी बच्चे को छोड़ साली को लेकर गायब हुआ बहनोई
Thu, 04 Jul 2024 11:34 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Thu, 04 Jul 2024 11:34 PM IST
विज्ञापन
मैनपुरी। थाना किशनी क्षेत्र की निवासी गर्भवती पत्नी को छोड़ कर आरोपी अपनी साली को लेकर गायब हो गया। परिजन ने काफी तलाश की, लेकिन पता नहीं लग सका। थाने में शिकायत की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं होने पर पीड़ित पक्ष ने बृहस्पतिवार को एसपी कार्यालय पहुंच कर शिकायत दी। आरोपी के विरुद्ध मामला दर्ज किए जाने की मांग की है।
कस्बा किशनी के एक गांव निवासी युवक ने बताया कि बहन की शादी जनपद इटावा नगला तेज निवासी युवक के साथ की है। तभी से बहनोई का घर पर आना जाना है। करीब दो माह तक बहनोई घर पर रुके और 13 जून को अविवाहिता बहन को लेकर चला गए। पीड़ित ने बताया कि उसकी बड़ी बहन इस समय पांच माह की गर्भवती है। इसकी शिकायत थाना किशनी में दी, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। बहनोई का सहयोग उसके परिजन भी कर रहे हैं। आरोपी ने उसकी बड़ी बहन का जीवन बर्बाद कर दिया है और छोटी बहन को लेकर इटावा में छिपा बैठा है। पीड़ित ने एसपी से आरोपी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराए जाने व कार्रवाई की मांग की है।