{"_id":"66e3b9aaea7e63724a008bca","slug":"brother-in-law-attacked-female-advocate-and-her-husband-beaten-to-such-an-extent-admitted-to-icu-2024-09-13","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Agra: महिला अधिवक्ता और उसके पति पर जेठ ने किया हमला...इस कदर की पिटाई; आईसीयू में करानी पड़ी भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra: महिला अधिवक्ता और उसके पति पर जेठ ने किया हमला...इस कदर की पिटाई; आईसीयू में करानी पड़ी भर्ती
Fri, 13 Sep 2024 09:33 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Fri, 13 Sep 2024 09:33 AM IST
सार
महिला अधिवक्ता और उसके पति पर जेठ ने हमला कर दिया। दोनों को बुरी तरह से पीटा गया। महिला अधिवक्ता इस कदर घायल हुईं कि उन्हें आईसीयू में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
आईसीयू में भर्ती महिला
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आगरा के जगदीशपुरा थाना क्षेत्र में सबमर्सिबल पंप के चेंबर बनाने के लिए दो भाइयों में झगड़ा हो गया। आरोप है कि बड़े भाई ने अपने अन्य परिजन के साथ मिलकर छोटे भाई और उसकी पत्नी को पीटकर घायल कर दिया। पड़ोसियों ने घायल पति-पत्नी को निजी अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
अमरपुरा जगदीशपुरा निवासी मनोज कुमार ने बताया कि उनकी पत्नी सलोनी राजपूत अधिवक्ता हैं। बुधवार को वह और उनकी पत्नी दोनों घर थे। घर में लगी सबमर्सिबल पंप के चेंबर का निर्माण करा रहे थे। आरोप है कि दोपहर करीब 1 बजे उनका बड़ा भाई, उसकी पत्नी अन्य परिजन आ गए। लाठी-डंडे और सरिया से हमला बोल दिया। हमले में दोनों घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
मनोज ने बताया कि पत्नी सलोनी आईसीयू वार्ड में भर्ती हैं। जगदीशपुरा थाना प्रभारी ने बताया कि तहरीर मिल गई है। मौके पर पुलिस टीम पहुंची थी। जांच कर मेडिकल के आधार पर केस दर्ज किया जाएगा।