फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   brother-in-law and sister-in-law who went to a Tantrik for treatment were beaten with a broom

UP: झाड़ू से पीटा फिर गर्म चिमटे से दागता...इलाज के लिए तांत्रित के पास लाए थे जेठ-जिठानी; हालत देख उड़े होश

Wed, 15 May 2024 06:49 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Vikas Kumar Updated Wed, 15 May 2024 06:49 AM IST
सार

तांत्रिक ने झाड़ू और थप्पड़ों से पिटाई की। गर्म चिमटे से पीठ पर कई जगह पर दाग दिया। इससे उसके पीड़ा हुई। पीठ पर मारपीट के निशान हैं। 

विज्ञापन
brother-in-law and sister-in-law who went to a Tantrik for treatment were beaten with a broom
तांत्रिक ने गर्म चिपटे से दोनों को दागा - फोटो : freepik.com

विस्तार

आगरा के ट्रांस यमुना में महिला को मर्ज ठीक कराने का झांसा देकर जेठ-जेठानी तांत्रिक के पास ले गए। आरोप है कि तांत्रिक ने झाड़ू से पिटाई लगाई। गर्म चिमटे से उसकी पीठ पर कई जगह दाग दिया। पीड़िता ने पुलिस से शिकायत की है। पुलिस का कहना है कि घटना फिरोजाबाद की है। जांच की जा रही है।

विज्ञापन

महिला का पति परचून की दुकान चलाता है। जेठ ट्रक चालक है। महिला मंगलवार को पति के साथ थाने पर पहुंची थी। पुलिस को बताया कि उसे पेट दर्द की शिकायत है। चक्कर भी आने लगते हैं। एक सप्ताह पहले जेठ-जिठानी ने कहा कि वह उसे एक भगत के पास ले जाएंगे। वह उसका इलाज कर देगा। वह तैयार हो गईं। आरोप है कि दोनों उसे फिरोजाबाद में एक तांत्रिक के पास ले गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

तांत्रिक ने झाड़ू और थप्पड़ों से पिटाई की। गर्म चिमटे से पीठ पर कई जगह पर दाग दिया। इससे उसके पीड़ा हुई। पीठ पर मारपीट के निशान हैं। महिला के पति का कहना था कि घरवाले पत्नी से कई बार मारपीट कर चुके हैं। वह विरोध करता है तो धमकी देते हैं।

विज्ञापन

थानाध्यक्ष सुमनेश विकल ने बताया कि पीडि़त ने शिकायत की है। फिरोजाबाद ले जाकर पिटाई का आरोप लगाया है। महिला के पति को संबंधित थाने में शिकायत करने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed