{"_id":"669e9a16ddba1396b705d139","slug":"brother-filed-case-against-his-three-brothers-making-serious-allegations-in-agra-2024-07-22","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"भाजपा नेताओं की बर्बरता: घेरकर पहले पीटा, फिर एक ने नाली से कीचड़ निकाला... दूसरे ने जूते में लपेटकर चटवाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा नेताओं की बर्बरता: घेरकर पहले पीटा, फिर एक ने नाली से कीचड़ निकाला... दूसरे ने जूते में लपेटकर चटवाया
Tue, 23 Jul 2024 06:19 AM IST
भूपेन्द्र सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Tue, 23 Jul 2024 06:19 AM IST
सार
भाजपा नेताओं की अपने ही भाई से बर्बरता की घटना सामने आई है। पहले तो घेरकर उसे पीटा। इसके बाद एक ने नाली से कीचड़ निकाला। दूसरे ने जूते में लपेटकर उसे चटवाया।
विज्ञापन
पीड़ित ओमवीर सिंह
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तर प्रदेश के आगरा में एक भाई ने अपने तीन भाइयों के खिलाफ गंभीर आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया है। कहा कि भाइयों ने मकान के विवाद में पिटाई लगाई। इससे मन नहीं भरा तो एक भाई ने नाली से कीचड़ निकाला। दूसरे ने उसी कीचड़ में सना जूता चटवाया। जान से मारने की धमकी देकर छोड़ा। थाने में आत्मदाह की धमकी देने पर पुलिस ने केस दर्ज किया।
विज्ञापन
घटना सिकंदरा थाना क्षेत्र के रुनकता कस्बा में 14 जुलाई की है। पुलिस चौकी के सामने, बैंक कॉलोनी में रहने वाले ओमवीर सिंह ने बताया कि उनकी घर के पास ही बांस-बल्ली की दुकान है। एक मकान में वह परिवार सहित रहते हैं। दूसरे मकान में भाई योगेंद्र उर्फ कृष्णवीर, धर्मवीर और रवि का परिवार रहता है। योगेंद्र भाजपा अछनेरा देहात मंडल का महामंत्री और रवि भाजयुमो का पदाधिकारी है।
विज्ञापन
Trending Videos
वारदात वाले दिन वह भाइयों के घर के पास स्थित सारस्वत हॉस्पिटल में दवा लेने गए थे। रास्ते में भाइयों ने रोक लिया। पांच दिन में मकान खाली करने की कहने लगे। ऐसा नहीं करने पर जान से मारने की धमकी दी। विरोध पर घेरकर तीनों ने पिटाई लगाई।
विज्ञापन
आरोप लगाया कि रवि ने डंडे से नाली से कीचड़ निकाली। इसके बाद जबरन कीचड़ चटवाई। धर्मवीर ने उसी कीचड़ में सने जूते को चटवाया। वह किसी तरह अपने घर पहुंचे। पुलिस से शिकायत करने गए। मगर, पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। भाइयों का विवाद बताकर घर भेज दिया।
उन्होंने बताया कि रविवार को थाने पर गए। बच्चों और पत्नी के साथ आत्मदाह की कहने पर केस दर्ज किया गया। थाना सिकंदरा के प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि साक्ष्य संकलन कर कार्रवाई की जाएगी।