{"_id":"6752ebd97b5895894904009b","slug":"brother-and-sister-went-missing-after-leaving-home-saying-they-were-going-to-the-market-mainpuri-news-c-174-1-sagr1036-128215-2024-12-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: घर से बाजार जाने की कह कर निकले भाई-बहन लापता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: घर से बाजार जाने की कह कर निकले भाई-बहन लापता
Fri, 06 Dec 2024 05:49 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Fri, 06 Dec 2024 05:49 PM IST
विज्ञापन
- परिजन अनहोनी की आशंका से भयभीत, थाना बेवर में दी तहरीर
संवाद न्यूज एजेंसी
बेवर। बाजार से सब्जी लेकर आने की बात कह कर मोहल्ला धनकरी स्थित घर से गए भाई-बहन लापता हो गए। परिजन ने उनकी काफी तलाश की लेकिन कहीं भी पता नहीं लग सका। अनहोनी की आशंका से परिजन घबराए हुए हैं। पुलिस ने तलाश शुरू कर दी है।
थाना क्षेत्र के मोहल्ला धनकरी निवासी असलम खान ने पुलिस को बताया कि 4 दिसंबर की सुबह 12 वर्षीय पुत्री सकीना अपने 10 वर्षीय भाई रिजवान के साथ सब्जी मंडी जाने की बात कह कर घर से निकली थी। काफी समय बीतने के बाद भी जब भाई बहन घर वापस नहीं आए तो परिजन को चिंता हुई। कुछ देर और इंतजार किया लेकिन जब समय अधिक हो गया तो तलाश शुरू की। काफी खोजबीन करने के बाद भी दोनों का कहीं पता नहीं लग सका। बच्चों के लापता होने के बाद परिजन अनहोनी की आशंका से घबराए हुए हैं। पुलिस से बच्चों को सकुशल ढूंढने की मांग कर रहे हैं। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने के साथ ही तलाश शुरू कर दी है।