{"_id":"656c6a4cc15410722e00acf6","slug":"brother-and-nephews-injured-him-by-hitting-him-with-a-shovel-mainpuri-news-c-174-1-sagr1036-8452-2023-12-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: भाई और भतीजों ने फावड़ा मारकर किया घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: भाई और भतीजों ने फावड़ा मारकर किया घायल
Sun, 03 Dec 2023 05:15 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Sun, 03 Dec 2023 05:15 PM IST
विज्ञापन
भाई और भतीजों ने फावड़ा मारकर किया घायल
- गांव झिंझाई के पास हुई वारदात, जमीन का है विवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
मैनपुरी। गांव झिंझाई के रहने वाले एक युवक को सगे भाई और भतीजों ने रविवार की सुबह फावड़ा मार कर गंभीर रूप से घायल किया। पिटाई करने के साथ ही जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने घायल का मेडिकल कराया। पीड़ित ने नामजद लोगों के खिलाफ तहरीर दी है।
कोतवाली क्षेत्र के गांव झिंझाई निवासी सत्यवीर सिंह का अपने ही भाई से जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। पूर्व में कई बार भाई भतीजे फसल को जोत चुके हैं। एक बार तो सत्यवीर पर ट्रैक्टर चढ़ाने की भी कोशिश की गई थी। कुछ दिनों पहले ट्रैक्टर से फसल जोत दी थी। पीड़ित की ओर से चौकी और कोतवाली में शिकायत दी गईं। लेकिन कोई सुनवाई नहीं की गई। रविवार की सुबह भाई और भतीजे फिर से जमीन पर कब्जा करने के लिए आ गए। जानकारी मिलने के बाद जब सत्यवीर पुत्र के साथ मौके पर पहुंचा तो आरोपी हमलावर हो गए। पिटाई करते हुए सत्यवीर के सिर पर फावड़ा मार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। पीड़ित ने तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज किए जाने की मांग की है।
पुलिस की लापरवाही बनी घटना की वजह
पीड़ित सत्यवीर ने बताया कि वह जमीन के उक्त विवाद को लेकर अधिकारियों से लेकर थाने चौकी के चक्कर लगा चुका है। आईजीआरएस पोर्टल पर भी शिकायतें कीं। लेकिन उसकी कोई सुनवाई नहीं हुई। आरोपी के खिलाफ कोतवाली पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। कार्रवाई न होने से आरोपियों के हाैंसले बुलंद हो गए और रविवार को सत्यवीर को जान से मारने की कोशिश की गई। कोतवाली पुलिस ने अगर कार्रवाई की होती तो सत्यवीर के साथ यह घटना नहीं होती।