{"_id":"664ecd1732f7368b05091e2b","slug":"brokers-were-promising-to-make-birth-and-death-certificates-enforcement-team-caught-five-2024-05-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra Nagar Nigam: दलाल दे रहे थे जन्म-मृत्यु प्रमाणपत्र बनाने का झांसा, प्रवर्तन दल ने पांच दबोचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra Nagar Nigam: दलाल दे रहे थे जन्म-मृत्यु प्रमाणपत्र बनाने का झांसा, प्रवर्तन दल ने पांच दबोचे
Thu, 23 May 2024 10:29 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Thu, 23 May 2024 10:29 AM IST
सार
नगर आयुक्त के आदेश पर नगर निगम के प्रवर्तन दल ने कार्रवाई करते हुए पांच दलालों को दबोच लिया, जो जन्म-मृत्यु प्रमाणपत्र बनाने का झांसा दे रहे थे।
विज्ञापन
नगर निगम में पकड़े गए दलाल
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आगरा नगर निगम में दलाल सक्रिय हैं। वह लोगों को जन्म-मृत्यु प्रमाणपत्र बनवाने का झांसा देकर अवैध वसूली कर रहे हैं। शिकायत पर नगर आयुक्त ने प्रवर्तन दल को लगाया। बृहस्पतिवार को दल ने मुख्य गेट के पास 5 लोगों को पकड़ा। थाना हरीपर्वत पुलिस ने शांतिभंग की कार्रवाई की है।
नगर निगम में जन्म-मृत्यु प्रमाणपत्र बनाने का कोई शुल्क नहीं लगता है। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन करना होता है। सत्यापन के बाद प्रमाणपत्र बन जाता है। मगर, काफी दिनों से नगर आयुक्त अंकित खंडेलवाल को शिकायत मिल रही थी कि निगम में दलाल लोगों को झांसे में लेते हैं। प्रमाणपत्र जल्दी बनवाने का झांसा देकर रकम वसूलते हैं। प्रभारी अतिक्रमण डाॅ. अजय कुमार सिंह ने बताया कि टीम ने पांचों को थाना हरीपर्वत में ले जाकर पुलिस के सुपुर्द कर दिया।
थाना प्रभारी ने बताया कि 5 लोगों को निगम की टीम ने सौंपा था। तहरीर नहीं दी गई। इस पर सभी के खिलाफ शांतिभंग की कार्रवाई की गई। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वह निगम में काम से आए थे।