फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Broken thunderstorm rain havoc, mayhem caused four deaths

आंधी-बारिश का टूटा कहर, चार मौतों से मचा कोहराम

Sat, 04 Apr 2015 01:30 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला
ब्यूरो, अमर उजाला Updated Sat, 04 Apr 2015 01:30 AM IST
विज्ञापन
आंधी-बारिश आने से जगह-जगह पेड़, दीवार और छत गिरने से चार की मौत हो गई। 26 लोग घायल हो गए। वहीं, अन्य लोगों को भी काफी नुकसान हुआ है।
विज्ञापन

बाह के डेरक गांव में घटना गुरुवार रात लगभग 1:45 बजे की है। जसवंत उपाध्याय के यहां मजदूरी पर आलू की खोदाई करने गए फतेहाबाद के नीबरी (पैंतीखेड़ा) गांव के 16 मजदूर पेड़ के नीचे दब गए। ग्रामीणों ने चार घंटे चले रेस्क्यू ऑपरेशन में सात लोगों को सुरक्षित निकाल लिया। जितेंद्र सिंह (20) पुत्र गंगाराम और मोनू (19) पुत्र राजेंद्र सिंह की मौत हो गई। सत लोग घायल हो गए। गुरुवार रात सभी खेत पर आम के पेड़ के नीचे सो रहे थे। बाह पुलिस ने शवों का पोस्टमार्टम कराया है।
एत्मादपुर थाना क्षेत्र के गांव सुरैरा निवासी रामभरोसी का पुत्र अभिजीत (17) खेत पर बबूल के पेड़ के नीचे सो रहा था। पेड़ गिरने से अभिजीत की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने पर नायब तहसीलदार और इंस्पेक्टर मौके पर पहुंचे। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। क्षेत्रीय विधायक डा. धर्मपाल सिंह ने परिवारीजनों को ढांढस बंधाया। मुआवजा दिलाने का भरोसा दिया। परिजनों ने बताया कि अभिजीत 11वीं का छात्र था। वहीं, गांव शीशिया निवासी भूरा पुत्र विशम्भर, बंटू पुत्र प्रकाश, एसो पुत्र श्याम खेत पर सो रहे थे। आंधी में पेड़ गिरने से घायल हो गए। गांव रायपुर निवासी दया सिंह के पुत्र कमल सिंह और राजू के अलावा भूप सिंह की पत्नी राजो और पुत्री नीलम घर के बाहर सो रही थीं। छप्पर गिरने से घायल हो गए।
विज्ञापन

शमसाबाद के ऊंचा गांव में दीवार पर रखी चद्दर के नीचे सो रहे 18 मजदूर दीवार गिरने से घायल हो गए। नाथूराम की हालत गंभीर देख बरौली अहीर उपचार के लिए ले गए। डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। घायलों में नाथूराम का भाई मुल्लम, भतीजा राकेश, आशाराम, सुरेश चन्द्र, सुनीता, अंकित, सोनू, अशोक, भूमन, कमला शामिल हैं। सभी लाखन सिंह के यहां आलू खोदवाने आए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

किरावली के गांव महुअर में मकान की छत गिरने से मुंशीलाल (55) घायल हो गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया है। सूचना पर तहसीलदार इंद्र नंदन सिंह ने लेखपाल को भेजा है। कागारौल के गांव ग्राम नगला हीरासिंह में दीवार गिरने से नरेश सिंह घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए आगरा भेजा गया है। ग्राम गढ़मुक्खा मार्ग स्थित किदवई इंटर कालेज के समीप दो विद्युत पोल टूट गए। इससे आधा दर्जन गांवों में बिजली गुल हो गई।

पेड़ गिरने से सड़कें हुईं जाम
बाह बस अड्डे में खड़ी रोडवेज बस पर पीपल का पेड़ टूट कर गिरा। चालक राकेश कुमार बाल-बाल बचे। जैतपुर के गांव दढहेता में दीवार गिरने से उमाशंकर घायल हो गए। अशोक नगर में सुरेश राठौर और धोबई में पूरन सिंह की दीवार गिर गई। जरार में तीन पेड़ और बाह में पीएसी कोठी के पास पेड़ टूटा। किसान सेना संयोजक राज कुमार चाहर ने आगरा जिले को आपदा ग्रस्त घोषित करने की मांग की। पिनाहट में अरनोटा और राजाखेड़ा रोड, बरहन के अहारन रोड पर पेड़ गिरने से यातायात बाधित हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed