{"_id":"6959d3a0fc7cf17757081511","slug":"broke-sticks-on-his-legs-pulled-out-his-fingernails-police-third-degree-to-milk-vendor-chowki-incharge-suspend-2026-01-04","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: पैरों पर तोड़े डंडे...उखाड़ लिया नाखून, दूध विक्रेता को दी थर्ड डिग्री; गिड़गिड़ाता रहा पीड़ित पर न आई दया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: पैरों पर तोड़े डंडे...उखाड़ लिया नाखून, दूध विक्रेता को दी थर्ड डिग्री; गिड़गिड़ाता रहा पीड़ित पर न आई दया
Sun, 04 Jan 2026 08:29 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
Published by: शाहरुख खान
Updated Sun, 04 Jan 2026 08:29 AM IST
सार
आगरा में पुलिस चौकी में दूध विक्रेता को थर्ड डिग्री देने का आरोप लगा है। आरोप है कि पुलिस चौकी में पुलिस ने विक्रेता के पैरों पर डंडे तोड़ दिए। उसका नाखून उखाड़ लिया। दूध विक्रेता ने झगड़े में पकड़े गए युवकों को टेंपो से थाने ले जाने से इन्कार किया था।
विज्ञापन
दूध विक्रेता को थर्ड डिग्री देने का आरोप
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के आगरा जिले से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। किरावली में पूछताछ के दौरान पीट-पीटकर किसान के पैर तोड़ने का मामला अभी ठंडा नहीं हुआ था। अब छत्ता थाने की जीवनी मंडी पुलिस चौकी में चौकी प्रभारी पर दूध विक्रेता को बेरहमी से पीटने के आरोप लगे हैं। आरोप है कि दूध विक्रेता के पैरों पर डंडे तोड़े और नाखून तक उखाड़ लिया।
रुपये और मोबाइल छीनकर उस पर शांतिभंग की धाराओं में कार्रवाई की। उसका दोष सिर्फ इतना था कि वह भाई के टेंपो पर बैठा था और उसे टेंपो चलाना नहीं आता था। जबकि उससे टेंपो थाने लेकर चलने को कहा जा रहा था।
न्यायालय से शुक्रवार को जमानत के बाद पीड़ित ने अपने रिश्तेदार भाजपा नेता के साथ डीसीपी सिटी सैयद अली अब्बास से शिकायत की। इसके बाद मामले को गंभीरता से लेते हुए चौकी प्रभारी को निलंबित कर दिया गया। शामिल अन्य पुलिसकर्मियों की भूमिका की जांच की जा रही है।

नरेंद्र को नहीं आता टेंपो चलाना
सैंया के वीरई गांव के नरेंद्र कुशवाह अपने बड़े भाई धीरज के साथ टेंपो से आगरा में आकर घर-घर जाकर दूध बेचते हैं। टेंपो धीरज चलाते हैं, नरेंद्र को टेंपो चलाना नहीं आता। नरेंद्र ने बताया कि शुक्रवार को रोज की तरह भाई के साथ दूध बांटने छत्ता के जीवनी मंडी चौकी क्षेत्र के गरीब नगर आए थे।

चौकी इंचार्ज ने टेंपो में युवकों को बिठाकर थाने चलने के लिए कहा
धीरज उन्हें टेंपो में छोड़कर घरों में दूध देने चले गए। पूर्वाह्न 11 बजे के करीब वहां जीवनी मंडी चौकी इंचार्ज रविंद्र कुमार किसी झगड़े की सूचना पर पहुंचे। उन्होंने झगड़ा करने पर कुछ युवकों को पकड़ा और उनके पास आकर टेंपो में युवकों को बिठाकर थाने ले चलने के लिए कहा।

उसने बताया कि वह टेंपो चलाना नहीं जानता। इस बात पर वह भड़क गए। पिटाई करते हुए उसे जीवनी मंडी चौकी लाया गया। आरोप है कि वहां चौकी प्रभारी ने पहले जमीन पर गिराकर पीटा। इसके बाद सिपाहियों से पैर के तलवे पर डंडे बरसवाए।
सिपाहियों ने बरसाए पैरों पर डंडे
दो डंडे पैर पर मारने से टूट गए। दरोगा ने पैर का नाखून उखाड़ दिया। वह गिड़गिड़ाता रहा लेकिन किसी को दया नहीं आई। आरोप है कि इसके बाद चौकी इंचार्ज ने उसका मोबाइल और जेब में रखे 1800 रुपये छीन लिए। टेंपों में उन्हें डालकर थाने पहुंचाया और शांतिभंग में चालान कर दिया।

भाई ने परिचित रिश्तेदार भाजपा नेता प्रेम सिंह कुशवाह को जानकारी दी। उन्होंने पुलिस लाइन से जमानत कराई। आरोप है कि जब वह टेंपो, मोबाइल और रुपये वापस लेने थाने गए तो मोबाइल और रुपये वापस नहीं किए गए।
गौरव राठी को बनाया प्रभारी
शनिवार को डीसीपी सिटी से शिकायत पर कार्रवाई की गई। उनकी जगह गौरव राठी को चौकी का प्रभारी बनाया गया है। उधर, नरेंद्र कुशवाह ने बताया कि बड़े भाई धीरज जब दूध बांट कर लौटे तो उन्होंने पुलिसकर्मियों को उन्हें घसीटते हुए ले जाते देखा। बाहर खड़े होकर वह चीखें सुनते रहे। रिश्तेदारों और परिचितों को फोन कर मदद मांग रहे थे। तब तक पुलिस ने उनका चालान कर दिया।

एसीपी को दी गई जांच
प्रारंभिक जांच में चौकी प्रभारी की भूमिका सही नहीं मिली है। उन्हें निलंबित कर दिया गया है। एसीपी छत्ता को अन्य पुलिसकर्मियों की जांच के निर्देश दिए गए हैं। जो भी दोषी पाया जाएगा। उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। सैयद अली अब्बास, डीसीपी सिटी