फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   bride suicide could not reach her in-laws house after marry in kasganj up news

Kasganj: सात फेरों के बाद ससुराल नहीं पहुंच सकी दुल्हन, फंदे पर लटक कर दी जान, सामने आई ये वजह

Sun, 05 Mar 2023 05:05 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sun, 05 Mar 2023 05:05 PM IST
सार

कासगंज की रहने वाली युवती की शादी अलीगढ़ के युवक के साथ हुई थी। धूमधाम से बरात आई, सात फेरों के संग ही सारी रस्में हुईं, लेकिन जब विदाई का समय आया, तो दूल्हा रूठ गया। 
 

विज्ञापन
bride suicide could not reach her in-laws house after marry in kasganj up news
सांकेतिक फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के कासगंज जिले में हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां सामूहिक विवाह समारोह में शादी के बाद दुल्हन ने मौत को गले लगा लिया। दुल्हन इस बात से आहत थी कि सात फेरों के बाद भी वह ससुराल नहीं पहुंच सकी। दुल्हन के घरवालों ने ससुराल वालों से काफी बार बात की, लेकिन वे उसकी विदाई के लिए तैयार नहीं हुए। दुल्हन की मौत के बाद कोर्ट ने पति सहित तीन आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करने के आदेश दिए हैं।

विज्ञापन

ये है मामला 

कासगंज के कुतुबपुर गांव निवासी अभिषेक ने अपनी बहन कविता की शादी 29 नवंबर 2022 को सामूहिक विवाह कार्यक्रम में मुकेश निवासी सुहावली अकराबाद अलीगढ़ के साथ की थी। हंसी खुशी के साथ सारी रस्में हुईं, लेकिन जब विदाई का समय आया, तो दूल्हा रूठ गया। शादी हो जाने के बाद दुल्हे ने बाइक की डिमांड कर दी। उसे काफी समझाया गया, लेकिन वह नहीं माना।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें Mainpuri: 'नपुंसक है पति', सुहागरात पर पति का सच जान शोर मचाने लगी दुल्हन, रात में पहुंची थाने, हुआ ये फैसला

विज्ञापन
विज्ञापन

दुल्हन को नहीं ले गया साथ

सात फेरों के बाद दूल्हा विदा कराकर दुल्हन को अपने साथ नहीं ले गया। इसके बाद 19 जनवरी 2023 को मुकेश ने कविता को मिलने के लिए बुलाया और फिर से वही मांग रखी। कविता ने असमर्थता जाहिर की। मुकेश के द्वारा इंकार कर देने पर कविता अपने घर लौट आई और परेशान रहने लगी। उसने 20 जनवरी को फांसी लगाकर अपनी जान दे दी।

ये भी पढ़ें - Mathura: शादी से पहले दुल्हन की सच्चाई जान दूल्हे के उड़े होश, निकाह से किया मना, दहशत में परिवार

पुलिस ने नहीं सुनी, तो कोर्ट की ली शरण 

मृतका के भाई ने मामले की शिकायत पुलिस से की। पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। उसने उच्चाधिकारियों को भी शिकायती पत्र भेजा, लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला। इसके बाद पीड़ित ने अधिवक्ता मानिक चंद गौतम की मदद से कोर्ट में वाद दायर किया। कोर्ट ने मुकेश, उसके पिता जवाहर, मां पुष्पा देवी के खिलाफ मामला दर्ज करने के आदेश जारी किए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed