फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Bride Sends Back Baraat after see groom colour in etah

दुल्हे का रंग काला बताकर लौटाई बरात, दौड़ा-दौड़ा कर पीटे बराती

Tue, 07 May 2019 07:45 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा Published by: Abhishek Saxena Updated Tue, 07 May 2019 07:45 PM IST
विज्ञापन
Bride Sends Back Baraat after see groom colour in etah
marrige - फोटो : DEMO PHOTO
सिढ़पुरा विकास खंड के ग्राम विचौला में आई बारात को घरातियों ने दूल्हा का रंग काला बताकर वापस कर दिया। दूल्हा के चाचा ने मामले की तहरीर पुलिस को दी है। ग्राम विचौला निवासी श्याम सिंह की पुत्री की शादी छह मई को विवेक निवासी से होना तय हुआ। इससे पूर्व 25 अप्रैल को गोद भराई की रस्म भी हुई। जिसमें वर पक्ष के द्वारा सामान देकर रिश्ता तय किया गया। 
विज्ञापन


सोमवार को बरात ग्राम सींय से सिढ़पुरा के विचौला पहुंची। रस्म-रिवाज से बारात चढ़ी और गांव में भ्रमण के बाद बरात कन्या के दरवाजे पहुंची। जब जयमाला का समय हुआ तो घरातियों ने लड़के का रंग काला बताकर शादी से इंकार कर दिया और बरात को वापस ले जाने के लिए कहा। 
विज्ञापन


यह सुनकर वर पक्ष के लोग भौचक्के रह गए। जब इस बात पर दूल्हा पक्ष के लोगों ने बात करना चाही तो बरातियों के साथ मारपीट करना शुरु कर दिया जिससे उनमें भगदड़़ मच गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

मारपीट में कुछ बराती चोटिल भी हो गए।
 

दूल्हा के चाचा रूकुमपाल सिंह ने बताया कि गरीबी का हवाला देकर कन्या पक्ष के द्वारा नकदी भी ले ली गई थी। लेकिन, अब बरात भगाया जा रहा है। कुछ देर के बाद दूल्हा व बरात बिना दुल्हन के ही वापस हो गए। रूकुमपाल का कहना है कि पुलिस को तहरीर दी जाएगी। थाना प्रभारी ने बताया कि तहरीर अभी उन्हें नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed