फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   bride's side got angry seeing attitude baraatis started sweating had to leave wedding and run

जयमाला के बाद बवाल: दुल्हन पक्ष को आया गुस्सा....तेवर देख छूटे बरातियों के पसीने, शादी छोड़ लगानी पड़ी दौड़

Tue, 26 Nov 2024 08:36 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Tue, 26 Nov 2024 08:36 AM IST
सार

फिरोजाबाद के टूंडला में एक शादी समारोह में जयमाला के बाद बवाल हो गया। दुल्हन पक्ष के लोगों का गुस्सा देख बरातियों के होश उड़ गए। इस दौरान जान बचाने के लिए उन्हें दौड़ लगाई पड़ गई। गुस्साए लोगों ने बरातियों की गाड़ियों में भी तोड़फोड़ कर दी। मामले में थाने में समझौता हो सका।

विज्ञापन
bride's side got angry seeing attitude baraatis started sweating had to leave wedding and run
शादी बवाल (सांकेतिक फाइल) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फिरोजाबाद के टूंडला में लड़की पक्ष ने किसी बात को लेकर हुए विवाद के बाद बरातियों को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा। इतना ही नहीं बरातियों की कार को तोड़ दिया। बरातियों ने लड़की पक्ष के विरुद्ध थाने में तहरीर दी है। पुलिस घटना की जांच कर रही है।
विज्ञापन


आगरा के थाना डौकी अंतर्गत गांव सुल्तानपुर से थाना पचोखरा व गांव पचोखरा में रविवार शाम बरात आई थी। बरात चढ़ने के उपरांत जयमाला कार्यक्रम के समय रात करीब 12 बजे करीब किसी बात को लेकर बरातियों व घरातियों में विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि समझाने का प्रयास कर रहा कन्या पक्ष भी भड़क गया। तब कन्या पक्ष के लोगों ने बरातियों को दौड़ा लिया तथा जमकर पीटा।
विज्ञापन


इस बीच बरातियों ने ओमिनी कार में बैठकर भागने का प्रयास किया, लेकिन भाग न सके। गुस्साए कन्या पक्ष ने उनकी गाड़ी के शीशे तोड़ते हुए क्षतिग्रस्त कर दिया। मामले में जितेंद्र सिंह, प्रेम सिंह ने कन्या पक्ष के विरुद्ध थाने में तहरीर दी है। थानाध्यक्ष पारुल मिश्रा का कहना है कि सूचना पर दो बार पुलिस गांव गई थी, किंतु बाद में दोनों पक्षों में समझौता हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed