फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   bride's family refused the marriage to drunken groom in mathura

धूमधाम से बरात लेकर आए दूल्हे की 'आदत' पर बिगड़ी बात, दुल्हन ने किया शादी से इंकार

Sat, 23 Nov 2019 12:15 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 23 Nov 2019 12:15 AM IST
विज्ञापन
bride's family refused the marriage to drunken groom in mathura
प्रतीकात्मक फोटो - फोटो : सोशल मीडिया
मथुरा में बैंड-बाजा के साथ बारात लेकर गोकुल से यमुनापार पहुंचे दूल्हे को शराब पीने की आदत होने की बात जानकर दुल्हन के परिजनों ने शादी करने से इंकार कर दिया। दो दिन में तीन बार शादी करने की सहमति बनी, लेकिन बात नहीं बनी। शुक्रवार को दूल्हा बिना शादी के वापस गोकुल चला गया। 
विज्ञापन


गोकुल के एक युवक की शादी यमुनापार की लड़की से तय की गई। बृहस्पतिवार को शादी होनी थी। इस पर दूल्हा बना युवक धूमधाम से बरात लेकर परिजनों के साथ मैरिज होम में पहुंच गया। इसी दौरान किसी ने दुल्हन पक्ष को बता दिया कि दूल्हा शराब पीने का आदी है। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- स्वच्छ भारत मिशन के नाम पर 15 करोड़ रुपये की ठगी, ठेकेदार सहित 400 लोग बने शिकार
विज्ञापन
विज्ञापन

इस पर दुल्हन पक्ष के लोगों ने शादी करने से इंकार कर दिया। इससे लड़का पक्ष में हड़कंप मच गया। शादी कराने वाले व्यक्ति व समाज के संभ्रांत लोगों ने हस्तक्षेप किया और किसी तरह शादी कराने के प्रयास किए। रात 11 बजे बराती तो वापस कर दिए, कुछ प्रमुख लोग रह गए। 

तय हुआ कि शुक्रवार सुबह 11 बजे लड़का-लड़की की भांवरें डाल दी जाएंगी। दूल्हा सुबह करीब 11 बजे मैरिज होम में तैयार होकर पहुंचा, लेकिन फिर से बात बिगड़ गई। आखिर में शुक्रवार शाम को युवक बिना शादी के वापस गोकुल आ गया। इसे लेकर गोकुल में तरह तरह की चर्चा रही।

ये भी पढ़ें- बीएचयू विवाद पर बोले उपमुख्यमंत्री: शिक्षा का कोई धर्म नहीं, मुझे भी संस्कृत वलीउल्लाह ने पढ़ाई
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed