फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Bride Refuses to Marry After Brawl Between Wedding Procession and Hosts

UP: स्टेज पर हुई जयमाला, फिर बरातियों ने कर दी ऐसी हरकत, दुल्हन ने किया शादी से इंकार; मायूस लाैटा दूल्हा

Thu, 23 Apr 2026 12:03 AM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: Arun Parashar Updated Thu, 23 Apr 2026 12:03 AM IST
सार

यूपी के आगरा जिले में शादी समारोह में बरातियों ने ऐसी हरकत कर दी कि दुल्हन ने शादी से इंकार कर दिया। ऐसे में दूल्हा समेत सभी बराती मायूस होकर लाैट गए। 

विज्ञापन
Bride Refuses to Marry After Brawl Between Wedding Procession and Hosts
दूल्हा-दुल्हन (सांकेतिक) - फोटो : संवाद

विस्तार

आगरा के डौकी थाना क्षेत्र के गांव तेजपाल की ठार विसारना में मंगलवार रात शादी में खाने के दौरान बरातियों और घरातियों में विवाद के बाद मारपीट हो गई। इसमें तीन बराती घायल हो गए। इससे नाराज होकर दुल्हन ने शादी करने से इंकार कर दिया। इस पर बरात को बिना दुल्हन के ही लौटना पड़ा।
विज्ञापन


तेजपाल की ठार (बिसारना), थाना डौकी निवासी रामजीलाल की पोती विनीता की मंगलवार को शादी होनी थी। बरात सोफीपुर, थाना बसई मोहम्मदपुर, फिरोजाबाद से आई थी। जयमाला के बाद बरातियों को भोजन कराया जा रहा था। रात करीब 11 बजे किसी बात पर घरातियों और बरातियों में विवाद हो गया। देखते ही देखते दोनों पक्षों में मारपीट होने लगी।
विज्ञापन


 

सोफीपुर निवासी मारपीट में लवकुश, अशोक, मोनी घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को मेडिकल के लिए भेजा। घटना के बाद दुल्हन ने दूल्हे श्रीनिवास से शादी करने से इंकार कर दिया। थानाध्यक्ष डौकी ने बताया कि दोनों पक्षों में विवाद के बाद समझौता हो गया है। किसी भी पुलिस से लिखित में शिकायत नहीं की।

पंचायत के फैसले पर वापस किया एक-दूसरे का सामान
शादी से इंकार के बाद दोनों पक्षों के बीच पंचायत हुई, जिसमें आपसी सहमति से लेन-देन का सामान वापस कर दिया गया। बरात बिना दुल्हन के लौट गई। दोनों पक्षों ने थाना डौकी में लिखित समझौता पत्र दे दिया है। भावुक हुई दुल्हन ने रोते कहा कि ऐसे माहौल में वह शादी नहीं कर सकती। आरोप लगाया कि बरातियों ने शराब के नशे में हंगामा किया और खुशी के माहौल को बिगाड़ दिया। उसने कहा यह मेरे जीवन का सबसे बड़ा दिन था, लेकिन झगड़े ने सब बर्बाद कर दिया। अब मैं रिश्ता जोड़ना नहीं चाहती। दुल्हन के इस फैसले के बाद परिवार के लोग भी उसके साथ खड़े नजर आए।







 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed