{"_id":"604f0a388ebc3edb551f9ea5","slug":"bride-refused-to-marry-the-groom-in-bah-agra","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी में बदला दूल्हा: दुल्हन ने फेरे लेने से पहले किया इनकार, कहा- यह वह नहीं, जिसकी तस्वीर देखी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शादी में बदला दूल्हा: दुल्हन ने फेरे लेने से पहले किया इनकार, कहा- यह वह नहीं, जिसकी तस्वीर देखी
Mon, 15 Mar 2021 01:02 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Mon, 15 Mar 2021 01:02 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के आगरा जिले से चौंकाने वाला मामला सामने आया है। जिले के एक गांव में रविवार रात को कानपुर नगर से बारात पहुंची, जिसमें दूल्हा बदल गया। यह आरोप लगाते हुए दूल्हन ने शादी करने से इनकार कर दिया। इसके बाद दोनों पक्ष थाने पहुंच गए, लेकिन दुल्हन शादी न करने पर अड़ी रही। इससे बारात बैरंग लौट गई। यह मामला इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है।
विज्ञापन
मामला बाह क्षेत्र के विष्णुपुरा गांव का है। गांव निवासी एक युवती की शादी कानपुर नगर जिले के युवक से तय हुई थी। गांव विष्णुपुरा में रविवार रात को कानपुर से बारात पहुंची थी। द्वारचार और बारातियों का खाना-पानी होने के बाद जब दूल्हा फेरों की रस्म के लिए पहुंचा तो दुल्हन ने शादी करने से इनकार कर दिया। दुल्हन ने कहा कि यह वह दूल्हा नहीं है, जिसको तस्वीर में देखा था।
विज्ञापन
दुल्हन की बात सुनकर बाराती-घराती हैरान रह गए। परिजनों काफी देर तक युवती को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं मानी। दूल्हे और बाराती बाह थाने पहुंचे और कार्रवाई की मांग करने लगे। थाने में काफी देर तक पंचायत हुई, लेकिन दुल्हन अपने आरोप पर अड़ी रही। आखिरकार दोनों पक्षों में समझौता हो गया। इसके बाद दूल्हा बारात लेकर वापस चला गया।
विज्ञापन