फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   bride refused to marry due to no AC in marriage home room

UP: मैरिज होम के कमरे में नहीं लगा था एसी...दुल्हन ने उठाया ऐसा कदम, बुलानी पड़ी पुलिस; फिर नहीं हो सके फेरे

Mon, 09 Jun 2025 06:25 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: अरुन पाराशर Updated Mon, 09 Jun 2025 06:25 PM IST
सार

एसी नहीं लगा होने पर घरवालों ने दूल्हे पक्ष से शिकायत की। इस पर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी होने लगी। इस बीच दुल्हन ने शादी से इन्कार कर दिया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई।

विज्ञापन
bride refused to marry due to no AC in marriage home room
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

आगरा के शमसाबाद में मैरिज होम के कमरे में एसी न होने पर दुल्हन का पारा चढ़ गया। शादी करने से मना कर दिया। रिश्तेदारों में हलचल मच गई और दुल्हन को समझाने का प्रयास किया। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई थी।
विज्ञापन


कस्बे के मनोज का संबंध फिरोजाबाद की लड़की से तय हुआ था। सात जून को शादी के लिए दुल्हन पक्ष शमसाबाद आया था। यहां पर एक मैरिज होम में ठहराया गया। जो कमरा दुल्हन के लिए था, वहां पर एसी नहीं लगा था। इस पर दुल्हन ने नाराजगी प्रकट की। 
विज्ञापन


 

उसके घरवालों ने दूल्हे पक्ष से शिकायत की। इस पर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी होने लगी। इस बीच दुल्हन ने शादी से इन्कार कर दिया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन दुल्हन पक्ष बिना शादी के वापस लौट गया।

दुल्हन की मां ने पुलिस को अधिक दहेज मांगने का शिकायती पत्र दिया है। थाना प्रभारी निरीक्षक के अनुसार दोनों पक्षों में दहेज के सामान को लेकर समझौता हो गया है।

ये भी पढ़ें-SN Medical College: एसएन का हाल...इमरजेंसी के सीटी स्कैन कक्ष पर ताला, बर्न यूनिट में नहीं किए मरीज भर्ती
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed