फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   SN Medical College Emergency CT scan room locked patients not admitted in burn unit

SN Medical College: एसएन का हाल...इमरजेंसी के सीटी स्कैन कक्ष पर ताला, बर्न यूनिट में नहीं किए मरीज भर्ती

Mon, 09 Jun 2025 03:33 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: अरुन पाराशर Updated Mon, 09 Jun 2025 03:33 PM IST
सार

एसएन मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में सीटी स्कैन सेवा शुरू नहीं हो सकी है।  इसके कक्ष पर ताला लगा है। बर्न यूनिट में भी मरीज भर्ती नहीं किए जा रहे। 
 

विज्ञापन
SN Medical College Emergency CT scan room locked patients not admitted in burn unit
एसएन में बंद पड़ी बर्न यूनिट और सीसी स्कैन रूम। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

एसएन मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में सीटी स्कैन सेवा शुरू नहीं हो सकी। इसके कक्ष पर ताला लगा है। बर्न यूनिट में भी मरीज भर्ती नहीं किए जा रहे। शनिवार को प्रमुख चिकित्सा शिक्षा और सचिव स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण ने निरीक्षण कर इन्हें तत्काल शुरू कराने के निर्देश दिए थे।
विज्ञापन


इमरजेंसी में सीटी स्कैन की सुविधा नहीं होने से मरीज ओपीडी के बाद निजी सेंटरों पर जांच कराने के लिए मजबूर हैं। यहां सीटी स्कैन की नई मशीन भी लग चुकी है। इसके शुरू होने से मरीजों को 24 घंटे सीटी स्कैन की सुविधा मिल जाती लेकिन कक्ष पर ताला लटका हुआ है। स्टाफ की तैनाती भी नहीं है। यही हाल करीब 5 करोड़ रुपये की लागत से बनी बर्न यूनिट का है। इसमें भी मरीज भर्ती नहीं किए गए।
विज्ञापन


 

इसके शुरू होने से जले-एसिड अटैक मरीजों की एंटी बैक्टीरियल वार्ड में इलाज मिलता। सर्जरी भी यहीं हो जाती। अभी सर्जरी विभाग में बने 8 बेड के वार्ड में ही जले हुए मरीजों काे इलाज मिल रहा है। शनिवार को एसएन मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण कर प्रमुख सचिव चिकित्सा शिक्षा पार्थसारथी सेन शर्मा ने इन्हें तत्काल शुरू करने के निर्देश दिए थे। इसके बाद भी कॉलेज प्रशासन ने गंभीरता नहीं दिखाई। प्राचार्य डॉ. प्रशांत गुप्ता का कहना है कि सीटी स्कैन और बर्न यूनिट में स्टाफ तैनात किया जा रहा है। एक-दो दिन में दोनों शुरू हो जाएंगे।

सेफ रूम की ओटी में होगी न्यूरोसर्जरी
इमरजेंसी में न्यूरोसर्जरी की ऑपरेशन थिएटर (ओटी) शुरू करने के भी प्रमुख सचिव ने निर्देश दिए थे। यहां सेफ रूम में बनी ओटी को न्यूरोसर्जरी के लिए विकसित किया जाएगा। इसके लिए मुख्य ओटी से रास्ता जोड़ा जा रहा है। मशीन-उपकरणों की भी खरीद की जाएगी। इस पर कॉलेज प्रशासन ने प्रक्रिया शुरू कर दी है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed