फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Bride missing during wedding ceremony in mainpuri

मैनपुरी में फेरों से पहले दुल्हन लापता: खोजबीन में जुटी पुलिस, काफी देर बात चला पता तो...

Sat, 26 Jun 2021 01:09 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 26 Jun 2021 01:09 AM IST
विज्ञापन
Bride missing during wedding ceremony in mainpuri
सांकेतिक तस्वीर

मैनपुरी के कोतवाली क्षेत्र में देवी रोड स्थित एक मैरिज होम में शुक्रवार सुबह फेरों से पहले ही दुल्हन परिजनों के साथ लापता हो गई। हंगामे की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। काफी देर तक दुल्हन पक्ष के लोगों को खोजा गया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि दोनों पक्ष के बीच लेन-देन को लेकर विवाद हुआ था। 

विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के किला बजरिया निवासी एक व्यक्ति के पुत्र की शादी थाना किशनी क्षेत्र निवासी एक युवती से तय हुई थी। गुरुवार को तय तिथि पर शहर के एक मैरिज होम में बारात पहुंची। जयमाला आदि की सभी रस्में रात को धूमधाम हुईं। इस बीच चढ़ावे आदि को लेकर दुल्हन पक्ष के लोगों ने कुछ नाराजगी व्यक्त की। 
विज्ञापन


शादी समारोह में हुई थी हाथापाई 
इसी पर दोनों पक्ष के लोगों के बीच तकरार हो गई। इसके बाद हाथापाई होने लगी। हंगामे के बीच अचानक दुल्हन, उसकी मां और पिता लापता हो गए। फेरों के पहले ही दुल्हन के चले जाने से वहां खलबली मच गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने पहले दुल्हन के पिता की खोजबीन की गई। उनके मिलने के बाद वहां से चले जाने की वजह पूछी गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

एक बार समझाने पर वह शादी करने पर राजी भी हो गए, लेकिन जब दूल्हा पक्ष के लोग कार्यक्रम स्थल पहुंचे तो फिर हंगामा कर दिया। इसके बाद दोबारा पहुंची पुलिस दुल्हन पक्ष के कुछ लोगों को कोतवाली ले गई। समाचार लिखे जाने तक दोनों पक्ष के बीच समझौता नहीं हो सका था।

इंस्पेक्टर कोतवाली भानू प्रताप सिंह ने बताया कि दूल्हा-दुल्हन पक्ष के लोगों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। चौकी पुलिस दोनों पक्ष से वार्ता कर मामले के निस्तारण के प्रयास किए जा रहे हैं।


अपने शहर की खबरों से अपडेट रहने के लिए पढ़ते रहिए amarujala.com । अमर उजाला आगरा के फेसबुक पेज को लाइक और फॉलो करने के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed