फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   bride found two-month pregnant after marriage young man Divorce petition filed in court

UP: सात फेरे लेने के बाद उल्टियां करने लगी दुल्हन...हैरान रह गया पति, कोर्ट में हुआ चाैंकाने वाला खुलासा

Tue, 09 Sep 2025 11:03 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: अरुन पाराशर Updated Tue, 09 Sep 2025 11:03 PM IST
सार

शादी के दिन से ही दुल्हन की तबीयत खराब रहने लगी। पति ने इलाज कराया तो चाैंकाने वाला खुलासा हुआ। इसके बाद विवाह विच्छेद की याचिका कोर्ट में दायर कर दी।
 

विज्ञापन
bride found two-month pregnant after marriage young man Divorce petition filed in court
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

आगरा में परिवार न्यायालय ने पत्नी की मानसिक क्रूरता सिद्ध होने पर विवाह विच्छेद की याचिका स्वीकृत कर ली। पत्नी को आजीवन गुजारा भत्ता के रूप में पति को 5 लाख रुपये अदा करने के आदेश दिए।
विज्ञापन


आवास विकास कॉलोनी बोदला निवासी एक युवक की शादी 2017 में सिरसागंज थाना क्षेत्र निवासी युवती से हुई थी। युवक बैंक में नौकरी करता है। पति ने विवाह विच्छेद की याचिका दायर कर आरोप लगाया था कि पत्नी की शादी के दिन से ही तबीयत खराब होना शुरू हो गई। उसे बार-बार उल्टियां आने लगीं। 
विज्ञापन


 

इस पर परिजन ने इलाज कराया। एक सप्ताह बाद पत्नी के पेट में दर्द होने लगा। 24 नवंबर 2017 को महिला डॉक्टर को दिखाया। डॉक्टर ने अल्ट्रासाउंड की सलाह दी। पत्नी अल्ट्रासाउंड कराने को तैयार नहीं हुई। बाद में किसी तरह राजी कर अल्ट्रासाउंड कराया।

 

रिपोर्ट के अनुसार पत्नी पूर्व से दो महीने की गर्भवती निकली। आरोप था कि शादी से पहले और बाद में भी दोनों के मध्य कोई शारीरिक संबंध नहीं बने। वादी के परिजन ने पत्नी के पिता को बताया तो वह मानने को तैयार नहीं हुए। उन्होंने अपनी पहचान वाले डॉक्टर के यहां अल्ट्रासाउंड कराया। उस रिपोर्ट में भी उनकी पुत्री दो महीने की गर्भवती निकली। 

 
विज्ञापन

पत्नी के पिता व अन्य ने गर्भपात करा दिया। पत्नी ने अदालत में स्वीकार किया कि उसके पिता ने उसकी मर्जी के खिलाफ शादी की थी। वह अन्य युवक से प्यार करती थी। उसी से शादी करना चाहती थी। बच्चा भी उसी का था। पंचायत के बाद वह साथ रहने लगे। 2019 में उसने एक बेटे को जन्म दिया। उसके साथ क्रूरता से पेश आती थी।

ये भी पढ़ें-UP: पांच साल की भतीजी, 12 साल का चाचा...इस हाल में मिले दोनों, घिनाैनी करतूत देखकर खाैल उठा मां का खून
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed