{"_id":"60b8d89f8ebc3eb4e76c9203","slug":"bride-committed-suicide-by-consuming-poison-in-mainpuri","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"दुल्हन ने की आत्महत्या: मैनपुरी में एक ही युवक से दो बार हुई थी शादी, आठ दिन बाद खा लिया जहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुल्हन ने की आत्महत्या: मैनपुरी में एक ही युवक से दो बार हुई थी शादी, आठ दिन बाद खा लिया जहर
Fri, 04 Jun 2021 01:03 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
Published by: मुकेश कुमार
Updated Fri, 04 Jun 2021 01:03 AM IST
सार
युवती की शादी पहले सामूहिक विवाह समारोह में हुई थी। इसके बाद 26 मई को विधिवत सात फेरे लिए। गुरुवार को उसकी चौथी विदा होनी थी, उससे पहले उसने जहर खाकर आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन
मृतका कल्पना का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मैनपुरी जिले के थाना कुरावली क्षेत्र में चौथी की विदा से एक दिन पूर्व विवाहिता ने विषाक्त पदार्थ खा लिया। ससुरालीजन उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। विवाहिता जनपद इटावा क्षेत्र की रहने वाली थी और 26 मई को ही उसकी शादी हुई थी। गुरुवार को पुलिस ने उसके शव का पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन
जिला इटावा के थाना सैफई क्षेत्र के गांव हीरापुर निवासी लक्ष्मी देवी ने अपनी 19 वर्षीय पुत्री कल्पना की शादी 26 मई 2021 को थाना कुरावली क्षेत्र के गांव सिढ़पुरा निवासी देवेंद्र कुमार के साथ की थी। तीन जून गुरुवार को चौथी की विदा होनी थी। बुधवार की रात देवेंद्र और कल्पना छत पर सो रहे थे। परिजनों के अनुसार रात करीब 11 बजे कल्पना नीचे आई और उल्टियां करने लगी।
विज्ञापन
घरवाले जाग गए और उसे अस्पताल ले जाने लगे तभी विवाहिता ने मना करते हुए कहा कि अब वह नहीं बचेगी, उसने जहर खा लिया है। परिजन कल्पना को जिला अस्पताल ले गए, लेकिन जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जानकारी पर मायके पक्ष के लोग भी आ गए। कल्पना ने ऐसा क्यों किया इसको लेकर किसी के पास कोई जवाब नहीं था।
विज्ञापन
बहन को भी नहीं बताई वजह
गांव सिढ़पुरा में शादी के आठवें दिन कल्पना ने जहर खाकर जान दे दी। कल्पना की बहन आरती भी इसी गांव में ब्याही है। बुधवार की रात खबर सुनकर वह भी पहुंच गई। जिला अस्पताल पहुंचने के दौरान जब उसने जहर खाने की वजह पूछी तो कल्पना ने बताने से मना कर दिया।
सामूहिक विवाह समारोह में हुई थी शादी
कल्पना और देवेंद्र की शादी करीब चार माह पूर्व इटावा में हुए एक सामूहिक विवाह समारोह में हुई थी। दोनों ने एक दूसरे को वरमाला पहना दी थी। शादी की सभी रस्में 26 मई को विधिवत संपन्न होने के बाद 27 मई को ससुराल सिढ़पुरा के लिए विदाई हुई थी।