फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   bride came for first time got angry after seeing mud in front of house said so much dirt in Agra

UP: विदा होकर पहली बार आई दुल्हन, घर के सामने कीचड़ देख भड़की; बोली- आगरा में इतनी गंदगी

Sun, 14 Jul 2024 07:54 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sun, 14 Jul 2024 07:54 AM IST
सार

दुल्हन की विदा होकर आई तो चौखट के सामने कीचड़ था। वो कार से उतरी तो कीचड़ में उसके कपड़े गंदे हो गए। इस पर दुल्हन ने बोला अंदाजा नहीं था कि आगरा इतना गंदा है। 
 

विज्ञापन
bride came for first time got angry after seeing mud in front of house said so much dirt in Agra
कीचड़ से गुजरती दुल्हन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में विदा होकर दुल्हन जब पहली बार ससुराल पहुंची तो उसको सजावट और भव्य स्वागत की उम्मीद थी। जैसे ही वह कार से उतरी उसका सामना गंदगी और कीचड़ से हुआ। गली में कीचड़ और फिसलन थी। सुहाग का जोड़ा भी गंदा हो गया। इस पर दुल्हन बोल उठी कि नहीं पता था कि आगरा में इतनी गंदगी है।
विज्ञापन


विज्ञापन


 

वार्ड नंबर 61 के ख्वासपुरा निवासी प्रशांत कुशवाहा की शादी बाड़ी-बसैडी में हुई है। शुक्रवार की दोपहर दो बजे वह दुल्हन को लेकर घर आए। यहां बारिश से जलभराव होने और नाली की निकासी बेहतर नहीं होने से घर की चौखट के सामने कीचड़ हो गया है। गली से गुजरते वक्त दुल्हन के कपड़े खराब हो गए। बमुश्किल वह घर तक पहुंच सकीं। 

 

मिला सिर्फ आश्वासन 
क्षेत्रीय नागरिक ललित कुमार ने बताया कि विधायक और पार्षद से भी समस्या के समाधान की कह चुके हैं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। क्षेत्रीय नागरिक सुनीता ने बताया कि बारिश में तो घरों में पानी भर जाता है। आए दिन कीचड़ में बच्चे, महिलाएं और बुजुर्ग गिरकर चुटैल हो रहे हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed