Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Bride Calls Off Wedding After Groom Allegedly Poses for Photos With Another Woman

यूपी: जयमाला पर दूल्हे ने खिंचवाई ऐसी तस्वीर, गुस्से से लाल हुई दुल्हन...तुरंत तोड़ दी शादी; थाने पहुंचा मामला

Sat, 21 Nov 2026 11:15 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Sat, 21 Nov 2026 11:15 AM IST
सार

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले में हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां जयमाला पर दुल्हे द्वारा खिंचवाई गई एक तस्वीर से दुल्हन बुरी तरह से नाराज हो गई। उसने तुरंत ही शादी से मना कर दिया। वो इस कदर  जिद पर अड़ गई कि मामला थाने तक जा पहुंचा। अब थाने में दूल्हा और दुल्हन पक्ष के बीच समझौता कराने का प्रयास किया जा रहा है। 

विज्ञापन
Bride Calls Off Wedding After Groom Allegedly Poses for Photos With Another Woman
दुल्हन ने तोड़ दी शादी (सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जयमाला हो चुकी थी, सात फेरों की तैयारी चल रही थी और शादी की खुशियों के बीच अचानक ऐसा विवाद हुआ कि बारात मंडप से थाने पहुंच गई। दूल्हे पर दूसरी युवती के साथ कमरे में करीब आधे घंटे तक फोटो खिंचवाने का आरोप लगाते हुए एटा से आई दुल्हन ने शादी करने से इनकार कर दिया। देर रात तक मैरिज होम में हंगामा चलता रहा। बाद में दोनों पक्ष थाना उत्तर पहुंचे, जहां पुलिस समझौते के प्रयास में जुटी रही।
विज्ञापन


विज्ञापन


 
Trending Videos

देवोत्थान एकादशी पर शुक्रवार रात थाना उत्तर क्षेत्र के बोद्याश्रम रोड स्थित गोपाल मैरिज होम में द्वारकापुरी निवासी आकाश की शादी एटा निवासी युवती के साथ हो रही थी। जयमाला की रस्म पूरी होने के बाद दूल्हा-दुल्हन फोटो सेशन के लिए कमरे में पहुंचे।

 
विज्ञापन

दुल्हन का आरोप है कि दूल्हे ने दोनों कैमरामैन को कमरे से बाहर भेज दिया और दूसरी युवती को अंदर बुला लिया। इसके बाद करीब आधे घंटे तक उसके साथ फोटो खिंचवाए। दूल्हे की इस हरकत की जानकारी होने पर दुल्हन भड़क गई। उसने इसे अपने सम्मान और भरोसे से जुड़ा मामला बताते हुए शादी की बाकी रस्में निभाने से इनकार कर दिया। परिजनों ने काफी देर तक समझाने और मनाने का प्रयास किया, लेकिन दुल्हन अपने फैसले पर अड़ी रही।

 
विज्ञापन

मैरिज होम से थाने पहुंचा विवाद
दुल्हन के शादी से इनकार करने पर दोनों पक्षों में कहासुनी शुरू हो गई। मैरिज होम में देर रात तक हंगामा चलता रहा। मामला बढ़ने पर दोनों पक्ष थाना उत्तर पहुंच गए। सीओ सिटी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों को बैठाकर काउंसलिंग की जा रही है। आपसी बातचीत के माध्यम से विवाद सुलझाने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed