फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   bride and her family absconded two days before the wedding

आगरा: शादी से पांच दिन पहले दुल्हन और उसका परिवार हुआ फरार, सच जानकर लड़के वालों के उड़े होश

Thu, 14 Apr 2022 09:00 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 14 Apr 2022 09:00 PM IST
सार

आगरा में शादी के नाम पर एक परिवार से धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। यहां एक युवक की शादी से पांच दिन पहले दुल्हन और उसका परिवार फरार हो गया। 

विज्ञापन
bride and her family absconded two days before the wedding
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

आगरा के थाना जगदीशपुरा क्षेत्र का युवक बिचौलिए के माध्यम से रिश्ता तय करके फंस गया। शादी से पांच दिन पहले दुल्हन और उसका परिवार फरार हो गया। 80 हजार रुपये और 20 हजार का सामान ले गए। पीड़ित ने थाना में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन


युवक अपनी कार कैब कंपनी में चलवाता है। एक परिचित ने उसका रिश्ता भेजा था। लड़की वाले घर आए। बताया कि वह खेरा राठौर के रहने वाले हैं। वर्तमान में सिकंदरा स्थित राधा नगर में किराये पर रहते हैं। दो मार्च को लड़की दिखाई। युवक को वो पसंद आ गई। 
विज्ञापन


इस पर शादी की तारीख 16 अप्रैल तय हो गई। इसके लिए मैरिज होम बुक कराया। कार्ड भी छपकर बंट गए। एक दिन लगुन सगाई का कार्यक्रम हुआ। इसमें लड़की के कुछ घरवाले आए थे। उनसे बिचौलिए ने लड़की वालों के गरीब होने के बारे में कहकर 80 हजार रुपये भी दिलवा दिए, जिससे वो शादी कर सकें। 

विज्ञापन
विज्ञापन

दुल्हन को खरीदवाए महंगे कपड़े 

दुल्हन को शादी के लिए कपड़े और लहंगा भी दिलवाया। लड़की वाले लगातार युवक के संपर्क में थे। वह शादी के विषय में बात करते थे। 11 अप्रैल को उन्होंने अपना मोबाइल बंद कर लिया। इस बारे में बिचौलिए से बात करने के लिए फोन मिलाया। मगर, उसका भी फोन रिसीव नहीं हुआ। इस पर वो राधा नगर गए। 

मगर, बताए गए पते पर कोई नहीं मिला। उस नाम का कोई व्यक्ति नहीं रहता है। खेरा राठौर में भी जानकारी नहीं मिली। पीड़ित ने धोखाधड़ी का शक होने पर बृहस्पतिवार को थाना जगदीशपुरा में तहरीर दी है। थाना प्रभारी निरीक्षक प्रवींद्र कुमार सिंह ने बताया कि मामले में जांच की जा रही है। इसके बाद ही मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed