फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   bride absconded with jwellery after wedding

UP: दुल्हन ने किया ऐसा कांड...शादी वाले घर में छा गया सन्नाटा, परिवार के उड़ गए होश; जांच में जुटी पुलिस

Tue, 09 Dec 2025 05:51 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: अरुन पाराशर Updated Tue, 09 Dec 2025 05:51 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश के आगरा में शादी होकर ससुराल आई दुल्हन की करतूत ने परिवार के होश उड़ा दिए। सुबह परिजन जागे तो दाैड़-दाैड़े पुलिस के पास पहुंचे। मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
bride absconded with jwellery after wedding
Bride - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के मलपुरा थाना क्षेत्र में शादी होकर आई दुल्हन घर साफ कर भाग गई। सुबह जब परिजन जागे तो घर का नजारा देखकर उनके होश उड़ गए। संदूक खुले पड़े थे, दरवाजे खुले हुए थे। परिजनों ने पुलिस में शिकायत की है। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार जगबीर पुत्र रामवीर (25) निवासी खेलोआ की किसी परिचित के द्वारा अयोध्या की रहने वाली अंकिता से शादी की बात हुई। मथुरा के मैरिज होम में एक दिसंबर को हिंदू रीति रिवाज से दोनों की शादी हुई। शादी के बाद दो दिसंबर को दुल्हन विदा होकर ससुराल आई। 
विज्ञापन


पीड़ित के पिता रामवीर ने बताया कि एक परिचित के द्वारा अयोध्या की लड़की के परिजनों से हमारा संपर्क हुआ था। लड़के की शादी की बात तय हुई। एक दिसंबर को शादी हुई। दुल्हन घर आई। छह दिसंबर को घर के सभी सदस्य सोने चले गए। सुबह परिजनों की आंख खुली तो घर के दरवाजे खुले थे। अलमारी का ताला खुला हुआ था। संदूक का पूरा सामान बिखरा पड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


दुल्हन घर से तीन अंगूठी सोने की, चार जोड़ी पायल, एक मोबाइल फोन और दो हजार रुपये लेकर भाग गई। सभी जगह पता किया, लेकिन दुल्हन के बारे में कुछ पता नहीं लगा। पीड़ित परिवार ने थाना मलपुरा में तहरीर दी है। थाना मलपुरा प्रभारी विनोद कुमार मिश्र ने बताया कि दुल्हन के माल सहित घर से लापता होने की तहरीर प्राप्त हुई है। पुलिस जांच कर रही है। प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed