फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Bricks were ruined due to rain, kiln traders suffered loss

Agra News: बारिश से ईंट हुई बर्बाद, भट्ठा व्यापारियों को हुआ नुकसान

Sun, 12 Jan 2025 10:26 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sun, 12 Jan 2025 10:26 PM IST
विज्ञापन
Bricks were ruined due to rain, kiln traders suffered loss
कासगंज। जिले में रात के समय हुई बारिश से भट्ठा कारोबारियों को नुकसान झेलना पड़ा है। उनकी पथी हुई कच्ची ईंट बारिश में मिल गईं। रात भर रुक-रुक कर हुई बारिश से जगह-जगह पानी भर गया। दिन में धूप निकलने से लोगों को ठंड से राहत मिल गई। न्यूनतम तापमान 9 डिग्री जबकि अधिकतम 19 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।
विज्ञापन

जिले में शनिवार को रात के समय मौसम का मिजाज अचानक बदल गया। रात लगभग 10 बजे से हल्की बूंदा-बांदी शुरू हो गई। कई घंटों तक हुई बारिश से जलभराव के हालात बन गए। ईंट-भट्ठों में भी बारिश का पानी जमा हो गया। इसके चलते पथी हुई ईंटें बर्बाद हो गईं।
विज्ञापन

बादल छंट जाने से सुबह जल्द ही धूप निकल आई। लोग धूप में बैठने के लिए पार्क, छतों आदि पर पहुंच गए। दोपहर के समय अधिकतम पारा 19 डिग्री रिकाॅर्ड किया गया। मौसम विभाग की मानें तो सोमवार को भी लोगों को गलनभरी सर्दी से राहत नहीं मिलेगी। न्यूनतम पारा आठ डिग्री तथा अधिकतम पारा 20 डिग्री तक रहने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed