फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Bricks and stones pelted during the banquet of the pavilion, three injured

Agra News: मंडप की दावत के दौरान चले ईंट पत्थर, तीन घायल

Sun, 14 Jul 2024 10:27 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sun, 14 Jul 2024 10:27 PM IST
विज्ञापन
Bricks and stones pelted during the banquet of the pavilion, three injured
मंडप की दावत के दौरान चले ईंट पत्थर, तीन घायल
विज्ञापन

किशनी। थाना क्षेत्र के गांव नगला बख्ती (फरेंजी) में मंडप की दावत के दौरान जमकर ईंट-पत्थर चले। अचानक चले इन ईंट पत्थर से तीन लोग घायल हो गए और फायरिंग भी हुई। सूचना पर पहुंचे परिजन घायलों को इलाज के लिए ले गए। थाना प्रभारी ने ग्रामीणों से मामले की जानकारी जुटाई।

रविवार की शाम फरेंजी के नगला बख्ती में महिपाल के पुत्र पवन का मंडप था। उसकी बरात सोमवार को भरथना जानी थी। उसी समय गांव के ही आरोपियों ने पथराव और फायरिंग की। इसमें रंजीत पुत्र जागेश्वर दयाल निवासी नगला बख्ती,श्यामवीर पुत्र रघुराई यादव निवासी चतुरीपुर तथा सुमित यादव पुत्र राधकृष्ण रामराजपुर मैनपुरी घायल हो गए। मामले की जानकारी पहले 112 पुलिस को दी उसके बाद थाने आकर मामले की जानकारी दी। सूचना पर अस्पताल में भर्ती घायलों को थाना प्रभारी ने देखा और मौजूद ग्रामीणों से जानकारी ली। थाना प्रभारी महाराज सिंह भाटी का कहना है कि ईंट पत्थर चले है तथा दोनों ओर से फायरिंग की बात बताई जा रही है। देर रात तक थाने में कोई तहरीर नहीं दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed