फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   break of ambedkar statue in firozabad

फिरोजाबाद में आंबेडकर की प्रतिमा को किया क्षतिग्रस्त, गांव में तनाव, पुलिस तैनात

Fri, 06 Apr 2018 10:25 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला फिरोजाबाद Updated Fri, 06 Apr 2018 10:25 AM IST
विज्ञापन
break of ambedkar statue in firozabad
क्षतिग्रसत आंबेडकर की प्रतिमा - फोटो : अमर उजाला
यूपी में फिरोजाबाद जिले के सिरसागंज इलाके में कुछ अराजकतत्वों ने आंबेडकर की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त कर दिया है। इससे गांव में तनाव फैल गया। 
विज्ञापन


लोग इकट्ठा होना शुरू हो गए। बात आगे बढ़ती इससे पहले पुलिस फोर्स और एसडीएम मौके पर पहुंच गई। उन्होंने मामले को संभाल लिया। लोगों को समझाया।

बताया गया कि एसडीएम ने क्षतिग्रस्त की गई प्रतिमा की जगह दूसरी मंगाई है। वहां पर नई प्रतिमा लगाई जाएगी। वहीं अराजकतत्वों की तलाश पुलिस कर रही है। 

break of ambedkar statue in firozabad
मौके पर पहुंचे अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
सिरसागंज इलाके नगला नंदे गांव में बाबा साहब भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा लगी है। रात में प्रतिमा बिल्कुल ठीक थी, लेकिन सुबह क्षतिग्रस्त मिली। 

ऐसा कहा जा रहा है कि आधी रात के बाद अराजकतत्वों ने प्रतिमा को नुकसान पहुंचाया है। आंबेडकर की प्रतिमा का दाहिना हाथ क्षतिग्रस्त किया गया है। 

इसकी सूचना मिलते ही इलाके की पुलिस और एसडीएम मौके पर पहुंचे और नई प्रतिमा मंगवाई है। इससे गुस्साए लोगों का गुस्सा शांत हो गया। मौके पर पुलिस फोर्स तैनात है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed