फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Brajraj Utsav 2024 Hamare Ram will start with this much talked about drama actor Ashutosh Rana will perform

ब्रजरज उत्सव 2024: हमारे राम... इस बहुचर्चित नाट्य से होगा शुभारंभ, अभिनेता आशुतोष राणा देंगे प्रस्तुति

Sat, 02 Nov 2024 05:56 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 02 Nov 2024 05:56 PM IST
सार

मथुरा में ब्रजरज उत्सव 2024 का आगाज पांच नवबंर को होगा। इस महोत्सव में मथुरा में पहली बार अभिनेता आशुतोष राणा प्रस्तुति देंगे। कैलाश खेर सहित नामचीन और स्थानीय कलाकार भी हुनर दिखाएंगे।

 

विज्ञापन
Brajraj Utsav 2024 Hamare Ram will start with this much talked about drama actor Ashutosh Rana will perform
आशुतोष राणा - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

मथुरा के धौलीप्याऊ स्थित रेलवे मैदान पर 5 नवंबर से शुरू होने जा रहे ब्रजरज उत्सव की शुरुआत देश भर में बहुचर्चित नाट्य प्रस्तुति हमारे राम से होगी। रामायण पर आधारित हमारे राम की प्रस्तुति अभिनेता आशुतोष राणा साथी कलाकारों के साथ देंगे। इसके अलावा कैलाश खेर सहित देश के कई नामचीन कलाकार अपना हुनर दिखाने मथुरा आ रहे हैं।
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद द्वारा आयोजित ब्रजरज उत्सव 5 नवंबर से शुरू होगा। 11 दिवसीय उत्सव में कई बड़े कलाकार इसमें हुनर दिखाएंगे। इसकी शुरुआत अभिनेता आशुतोष राणा की टीम द्वारा रामायण पर आधारित हमारे राम से होगी। इस खास प्रस्तुति को लेकर लोगों के बीच जिज्ञासा है। शहर में हमारे राम की प्रस्तुति पहली बार होने जा रही है।
विज्ञापन


6 नवंबर को पद्मश्री उस्ताद अहमद हुसैन, मोहम्मद हुसैन का डिवोशनल, 7 को हिमांशु वाजपेई का झांसी की रानी किस्सा गोई और गोपाल दास चतुर्वेदी का ब्रज संगीत, आठ को मेनका सिंह की नृत्य नाटिका राम की शक्ति पूजा, नौ को श्रीराम भारतीय कला केंद्र की नृत्य नाटिका, 10 नवंबर को स्वास्ती मेहुल का डिवोशनल, 11 को डिंपी मिश्रा की मीरा पर नृत्य नाटिका, 12 को मिश्रा बंधुओं की भजन संध्या, 13 को कैलाश खेर की नाइट और 14 नवंबर को बने सिंह की राजस्थानी संध्या का आयोजन होगा। ब्रज रज उत्सव का सम्मान 15 नवंबर को कवि सम्मेलन के साथ होगा। उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद के सीईओ श्याम बहादुर सिंह ने बताया कि 5 नवंबर को शाम साढ़े चार बजे ब्रज रज उत्सव का उद्घाटन कैबिनेट मंत्री चौधरी लक्ष्मीनारायण और सांसद हेमामालिनी करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


250 कलाकार ब्रज संस्कृति की मचाएंगे धूम
ब्रज उत्सव में 250 से अधिक स्थानीय कलाकार ब्रज संस्कृति को आगे बढ़ाने का काम करेंगे। स्थानीय कलाकारों के लिए ब्रज रज उत्सव में अलग समय निर्धारित किया गया है। शाम चार बजे से सात बजे तक स्थानीय कलाकारों की टोली अपनी प्रस्तुति देंगी।


अधिकारियों ने लिया तैयारियों का जायजा
ब्रजरज उत्सव की तैयारियां का जायजा लेने के लिए शनिवार को परिषद के सीईओ श्याम बहादुर सिंह, डिप्टी सीईओ सतीश चंद, मथुरा-वृंदावन विकास प्राधिकरण के सचिव अरविंद कुमार द्विवेदी मेला स्थल पहुंचे। सीईओ ने कार्य कर रही एजेंसी के प्रतिनिधियों से तैयारियों की जानकारी ली। साथ ही आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed