फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   braj cultur shows in queen marry library

क्वीन मैरी लाइब्रेरी में दिखेगी ब्रज की संस्कृति

Thu, 18 Feb 2016 12:51 AM IST
अागरा ब्यूूराे
अागरा ब्यूूराे Updated Thu, 18 Feb 2016 12:51 AM IST
विज्ञापन
braj cultur shows in queen marry library
ताज महोत्सव में शिल्प, कला और संस्कृति नजर आएगी तो वहीं शहर में भी कई कार्यक्रमों के जरिए उत्सव मनाया जा रहा है। सदर बाजार की क्वीन मैरी लाइब्रेरी में महोत्सव के अंतर्गत दो दिन 21 और 22 फरवरी को अशोक फाउंडेशन आफ आर्ट एंड कल्चर द्वारा ब्रज की लोक कलाओं, संस्कृति प्रदर्शित की जाएगी। महोत्सव में शाम को आरती और दीपोत्सव का आयोजन भी किया जाएगा।
विज्ञापन

अशोक फाउंडेशन अध्यक्ष डा. रंजना बंसल और आकांक्षा समिति अध्यक्ष संगीता भटनागर ने बताया कि क्वीन मैरी लाइब्रेरी में फेस्टिवल के जरिए ब्रज की सांझी कला, पिछवई शैली, मिनिएचर शैली और सोने-नगों से जड़ित पेटिंग नजर आएंगी।  ब्रज की ऐसी ही छिपी कलाएं और निधियों को फेस्टिवल के जरिए प्रदर्शित किया जाएगा।  उन्होंने कहा कि ब्रज में कला की पूजा होती है, इसलिए हर शाम जब सांझी कला दर्शकों के लिए खुलेगीत तो पहले उसकी आरती और फिर दीपोत्सव होगा। 21 फ रवरी को सुबह 11 बजे कमिश्नर प्रदीप भटनागर फेस्टिवल का उद्घाटन करेंगे। अर्थ वायस के वैष्णवाचार्य अभिषेक गोस्वामी मौजूद रहे।
विज्ञापन

गांधी स्मारक, क्वीन मैरी लाइब्रेरी बने आकर्षण
आगरा। अब तक उपेक्षित और जर्जर रहे एत्माद्दौला स्थित गांधी स्मारक और सदर बाजार स्थित क्वीन मैरी इंप्रैस लाइब्रेरी ताज महोत्सव के दौरान आकर्षण का केंद्र बने रहेंगे। कमिश्नर की पहल पर इन दोनों स्थलों पर ताज महोत्सव के कार्यक्रम होंगे। गांधी स्मारक और क्वीन मैरी लाइब्रेरी की तस्वीर ही पूरी तरह से बदल चुकी है। रंगाई पुताई के साथ मेंटीनेंस के बाद यहां अब लोग आने लगे हैं। लाइब्रेरी में 20 से 22 फरवरी तक दो कार्यक्रम होंगे तो वहीं गांधी स्मारक में 23 फरवरी को शर्मा बंधुओं का भजन कार्यक्रम होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

ताज महोत्सव में आज
शिल्पग्राम मुख्य मंच
शाम 6:30 बजे उद्घाटन समारोह
शाम 6:50 बजे ब्रज लोक गीत, नृत्य
शाम 7:00 बजे लेजर शो
रात 8:00 बजे पार्श्व गायक मोहित चौहान शो
सूरसदन प्रेक्षागृह
प्रो. राजेंद्र सिंह कला शिक्षण संस्थान द्वारा नाटक ‘सिलिया’ का मंचन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed