फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Brahmrishi Ghat will be built on the Yamuna banks

वृंदावन: ब्रह्मऋषि घाट से यमुना के साथ देवरहा बाबा आश्रम की हो सकेगी आरती

Wed, 11 Nov 2020 12:03 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 11 Nov 2020 12:03 AM IST
विज्ञापन
Brahmrishi Ghat will be built on the Yamuna banks
ब्रज तीर्थ विकास परिषद के उपाध्यक्ष ने किया निरीक्षण - फोटो : अमर उजाला

मथुरा के वृंदावन में यमुना किनारे बनने जा रहे ब्रह्मऋषि घाट का डिजाइन कुछ इस तरह का तैयार किया जा रहा है कि यमुना महारानी के साथ ही भक्तजन देवरहा बाबा आश्रम की भी आरती कर सकेंगे। करीब चार करोड़ की लागत से वृंदावन में यमुना पर नवीन घाट का निर्माण किया जा रहा है। जिसे ब्रह्मऋषि घाट नाम दिया गया है, जो ब्रह्मऋषि देवरहा बाबा आश्रम के लगभग सामने है। 

विज्ञापन


आश्रम से अप स्ट्रीम में यमुना के दोनों तटों के बीच की अधिक दूरी वाले स्थान पर इसका निर्माण किया जा रहा है। निर्माण एजेंसी अपर आगरा कैनाल ने इसका डिजाइन कुछ इस तरह तैयार किया है कि घाट पर खड़े होने वाले भक्तों का मुख आश्रम की ओर होगा। 
विज्ञापन



यमुना महारानी की आरती के साथ-साथ भक्त आश्रम की भी आरती कर सकेंगे। ब्रज तीर्थ विकास परिषद द्वारा तैयार कराए जा रहे इस घाट का निर्माण वृंदावन कुंभ के प्रारंभ होने तक पूरा होना है। नवनिर्मित घाट स्थल कुंभ स्थान में ही शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ब्रज तीर्थ विकास परिषद के उपाध्यक्ष ने लिया जायजा

उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद के उपाध्यक्ष शैलजाकांत मिश्र ने सोमवार देर रात को वृंदावन में कुंभ स्थल पर तैयार होने वाले यमुना घाट स्थल का जायजा लिया। यहां निर्माण एजेंसी के अभियंताओं के साथ व्यवस्थाएं देखीं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed