फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Brahmin community people protest against Law Minister brajesh pathak in agra

आगरा: विप्र महापंचायत में कानून मंत्री का विरोध, लोग बोले- आपने ब्राह्मण समाज के लिए किया क्या ?

Mon, 25 Oct 2021 09:54 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 25 Oct 2021 09:54 AM IST
सार

ब्राह्मण समाज के कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के कानून मंत्री ब्रजेश पाठक को विरोध का सामना करना पड़ा। मंच पर समाज के मधुसूदन शर्मा ने ब्राह्मण समाज के उत्पीड़न को लेकर सरकार के प्रति आक्रोश जताया। जिससे हंगामा हो गया। 

विज्ञापन
Brahmin community people protest against Law Minister brajesh pathak in agra
मंच पर कानून मंत्री ब्रजेश पाठक से बहस करते मधुसूदन शर्मा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के सूरसदन में रविवार को ब्राह्मण समाज की ओर से सनातन विचार मंच की विप्र महापंचायत हुई, जिसमें समाज के राजनीतिक, सामाजिक व आर्थिक उत्थान पर मंथन हुआ। इस कार्यक्रम में प्रदेश के कानून मंत्री ब्रजेश पाठक और ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा समेत कई लोग शामिल हुए। 

विज्ञापन


विप्र महापंचायत में कानून मंत्री के भाषण के दौरान हंगामा हो गया। कानून मंत्री ब्रजेश पाठक ने मंच से राजनीतिक बातें कहीं। तभी ब्राह्मण समाज के मधुसूदन शर्मा ने उन्हें बीच में टोक दिया। बोले- पांच साल से उत्पीड़न हो रहा है, आपने समाज के लिए क्या किया। 
विज्ञापन


इस बात पर मंच पर भीड़ जमा हो गई। हंगामा होने लगा। आयोजन समिति सदस्यों ने मामला शांत कराया। जिसके बाद कानून मंत्री मंच से उठकर चले गए। इस संबंध में कार्यक्रम संयोजक गजेंद्र शर्मा का कहना है कि मधुसूदन ने व्यक्तिगत समस्या को मंच से उठाया था। नकारात्मक सोच से व्यवधान हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

उद्देश्य से भटक गए
ब्राह्मण समाज के राहुल चतुर्वेदी ने कहा लंबे समय के बाद ब्राह्मण समाज के बुद्धिजीवी लोगों द्वारा समाज के उत्थान को लेकर बहुत सुंदर पहल की गई थी। समाज के कुछ लोगों ने इस कार्यक्रम को राजनीतिक मंच बना दिया। समाज के हित में यह उचित नहीं है। जिस उद्देश्य को लेकर आयोजन हुआ उस उद्देश्य से हम भटक गए। 

हंगामे से पहले कानून मंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि राजनीति में विप्र समाज का नाम लेकर कई मंत्री बन गए। सांसद बन गए। नेताओं से अब हमें कोई उम्मीद नहीं। किसी ने समाज के लिए कुछ नहीं किया। अब ब्राह्मणों को ही एक मंच पर आना होगा। अगर ब्राह्मण एकजुट हो जाएं तो हर दल उनका सम्मान करेगा। ब्राह्मणों की महत्ता को समझेगा। 

ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने कहा कि ब्राह्मण के घर रोज हवन होना चाहिए। जिससे सकारात्मकता आएगी। कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद हरिद्वार दुबे, महिला आयोग सदस्य निर्मला दीक्षित, पूर्व डीआईजी ब्रजेंद्र शर्मा, पूर्व न्यायाधीश डॉ. दिनेश शर्मा, फिल्म निर्देशक धीरज मिश्रा मंचासीन रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed