{"_id":"58fa60704f1c1b9c5c8b4984","slug":"bped","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीपीएड का छात्र चौथी मंजिल की बाउंड्री पर चढ़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीपीएड का छात्र चौथी मंजिल की बाउंड्री पर चढ़ा

Updated Sat, 22 Apr 2017 01:11 AM IST
विज्ञापन
बीपीएड का छात्र चौथी मंजिल की बाउंड्री पर चढ़ा
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डॉ. भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय के छलेसर स्थित कैंपस में शुक्रवार को बीपीएड का एक छात्र चौथी मंजिल की बाउंड्री पर खुदकुशी करने के इरादे से चढ़ गया। उसने यह कदम दिसंबर 2016 में होने वाली परीक्षा के अप्रैल 2017 तक नहीं कराए जाने से परेशान होकर उठाया। साथी छात्रों ने विश्वविद्यालय प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कैंपस में जमकर हंगामा किया। मौके पर पहुंचे रजिस्ट्रार केएन सिंह ने 10 दिन में परीक्षा कराने का लिखित आश्वासन देकर छह घंटे बाद छात्र को नीचे उतरा।
समय पर परीक्षा नहीं होने के चलते बीपीएड सत्र 2015-17 और सत्र 2016 की परीक्षा चार माह देरी होने के चलते छात्र पिछले दो माह के विश्वविद्यालय के चक्कर लगा रहे हैं। छात्र अमन निगम, गौरव छौंकर, अंजली, राजवीर, सुंदर कुमार, उपेंद्र आदि का आरोप है कि 15 दिन पूर्व मुलाकात के दौरान रजिस्ट्रार केएन सिंह ने उनके साथ अभद्र व्यवहार किया था। परीक्षा नहीं कराए जाने से परेशान बीपीएड प्रथम वर्ष का छात्र रवि कुमार पुत्र करन सिंह शुक्रवार को साथी छात्रों के पास सुसाइड नोट फेंककर भवन की चौथी मंजिल की बाउंड्री पर चढ़ गया। यह देख छात्रों ने कैंपस में हंगामा कर दिया। सुबह लगभग आठ बजे घटना की सूचना पर विभागाध्यक्ष अखिलेश सक्सेना मौके पर पहुंच गए। उन्होंने समझाने की कोशिश की लेकिन वह नहीं माना। पुलिस और विश्वविद्यालय के चीफ प्राक्टर मनोज सक्सेना भी पहुंच गए। तमाम प्रयासों के बाद भी जब छात्र नीचे नहीं उतरा तब रजिस्ट्रार केएन सिंह ने 10 दिन के अंदर परीक्षा कराने का लिखित आश्वासन देकर लगभग छह घंटे बाद छात्र को नीचे उतारा।
------
थर्ड सेमेस्टर की भी नहीं हुई परीक्षाएं
एत्मादपुर। बीपीएड सत्र 2015 और 2017 के छात्र सुधीर यादव, मनोज, गरिमा, प्रियंका, दयाशंकर आदि ने बताया कि उनके थर्ड सेमेस्टर की परीक्षाएं भी अभी तक नहीं कराई गई हैं।
विज्ञापन
----------
अंतर्राष्ट्रीय किक बाक्सिंग खिलाड़ी है रवि
एत्मादपुर। बीपीएड प्रथम वर्ष का छात्र रवि कुमार बघेल खंदौली के मलीपुरा का रहने वाला है। उसका चयन तजाकिस्तान में होने वाली पांचवीं एशियन किक बाक्सिंग के लिए 71 किग्रा भारवर्ग में हुआ है। उसने 24 मार्च से दो अप्रैल तक पुणे में होने वाले भरतीय कैंप में भाग लिया था। 29 मार्च को ट्रायल में सफल होने के बाद महाराष्ट्र के पोलडिक्सन को हराकर टीम इंडिया में जगह बनाई है।