{"_id":"5ffc1b82f3e9b828d4173b94","slug":"boyfriend-murdered-young-man-after-loot-gift-mobile-to-girlfriend-crime-news","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आगरा: प्रेमिका को गिफ्ट में मोबाइल देने के लिए युवक की हत्या, आरोपी प्रेमी साथी सहित गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा: प्रेमिका को गिफ्ट में मोबाइल देने के लिए युवक की हत्या, आरोपी प्रेमी साथी सहित गिरफ्तार
Tue, 12 Jan 2021 12:02 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Tue, 12 Jan 2021 12:02 AM IST
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में सैंया में हुई हत्या का आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा जिले में प्रेमिका को मोबाइल गिफ्ट करने के लिए युवक ने पड़ोसी के रिश्तेदार की हत्या कर दी। मोबाइल लूटने के बाद युवक का शव सैंया क्षेत्र में फेंक दिया। पुलिस ने सोमवार को हत्याकांड का पर्दाफाश करते हुए आरोपी प्रेमी और उसके साथी को गिरफ्तार कर लिया। एसपी ग्रामीण सत्यजीत गुप्ता ने बताया छह जनवरी को सैंया क्षेत्र में खेत में युवक का शव मिला था।
ये भी पढ़ें: वारदात करने 12 सौ किलोमीटर दूर से आया बदमाशों का गैंग, पुलिस के पकड़ने पर हुआ चौंकाने वाला खुलासा
मृतक की शिनाख्त जितेंद्र पुत्र सुनहरी निवासी चमरपुर डांग, घियावली, धौलपुर के रूप में हुई थी। वह सैंया में बहन के घर आया था। पांच जनवरी को बहन के घर से निकलने के बाद लापता हो गया। परिजनों ने जितेंद्र की गुमशुदगी दर्ज कराई। एसपी सत्यजीत गुप्ता ने बताया जितेंद्र की हत्या गांव इमली बस्ती निवासी मोनू और सुमित ने की थी। दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: आगरा की सड़कों पर दौड़ रहीं जाति लिखी गाड़ियां, 12 दिन में एक भी वाहन का नहीं कटा चालान, तस्वीरें
पूछताछ में मोनू ने बताया कि उसकी प्रेमिका है, वह एंड्रायड फोन की मांग कर रही थी। मगर, रुपये नहीं होने के कारण वह मोबाइल नहीं दे पा रहा था। आकाश का साला जितेंद्र धौलपुर से अक्सर यहां आता था, उसके पास मोबाइल था। उसने मोबाइल देखने के लिए मांगा। मगर, जितेंद्र ने मोबाइल नहीं दिया।

यह बात जितेंद्र को बुरी लग गई। उसने ठान लिया कि अब वह उसका मोबाइल लेकर रहेगा। तीन जनवरी को जितेंद्र बहन के पास आया था। उससे एक बार फिर मोबाइल मांगा तो मना कर दिया। इस पर पांच जनवरी की सुबह उसने अपने साथी सुमित के साथ मिलकर उसका मोबाइल छीनने की साजिश रची। जितेंद्र को खेत पर आता देख उसे पकड़ लिया। वह मोबाइल छीनने पर वह विरोध करने लगा। इस पर दोनों ने उसका गला दबा दिया। मोबाइल लूटकर ले गए। जितेंद्र का शव खेत में फेंक गए।