फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Police Arrests Miscreant Who Came Agra For Looted From Mumbai

आगरा: वारदात करने 12 सौ किलोमीटर दूर से आया बदमाश का गैंग, सरगना गिरफ्तार

Tue, 12 Jan 2021 12:02 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Tue, 12 Jan 2021 12:02 AM IST
विज्ञापन
Police Arrests Miscreant Who Came Agra For Looted From Mumbai
पुलिस की गिरफ्त में मुंबई से वारदात करने आए आगरा गैंग का सदस्य - फोटो : अमर उजाला
पुलिसकर्मी बनकर धौलपुर के व्यापारी से एक लाख रुपये की धोखाधड़ी करने वाले बदमाश को पुलिस ने मुंबई, महाराष्ट्र से गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपी अपने साथियों के साथ अलग-अलग राज्य के जिलों में घूमता था। लोगों से कभी चेकिंग के नाम पर तो कभी रकम दोगुना करने का लालच देकर ठगी करते थे। इसके बाद मुंबई फरार हो जाते थे।
विज्ञापन


एसपी पश्चिमी सत्यजीत गुप्ता ने बताया कि आरोपी अख्तर निवासी ठाणे, मुंबई है। 29 दिसंबर 2020 को धौलपुर के ग्लास एवं एलमुनियम व्यवसाई सुनील कुमार काम के सिलसिले में आगरा आए थे। राजा मंडी से फव्वारा की तरफ रिक्शे में बैठकर जा रहे थे। रास्ते में उन्हें एक व्यक्ति ने रोका। व्यापारी से कहा कि आगे पुलिस चेकिंग कर रही है। नया साल आने वाला है।
विज्ञापन


आगरा की सड़कों पर दौड़ रहीं जाति लिखी गाड़ियां, 12 दिन में एक भी वाहन का नहीं कटा चालान, तस्वीरें
विज्ञापन
विज्ञापन


बदमाश घूम रहे हैं, जो भी रुपये हैं, वह अपने बैग में रख लो। इसके बाद तलाशी देने लगे। तलाशी में व्यापारी के पास से 50-50 हजार की दो गड्डी मिलीं। उनको बैग में रखवा दिया। तभी बदमाश का दूसरा साथी आ गया। उसने बातों में लगा कर रुपये पार कर लिए। कुछ दूरी पर जाने पर व्यापारी को पता चला। उन्होंने पुलिस से शिकायत की। 

थाना एम एम गेट पुलिस ने घटना की जांच की। आरोपियों के फुटेज मिले। एक बाइक पर बदमाश आए थे, जबकि दूसरी बाइक पर 3 बदमाश थे। तीन किलोमीटर दूर कार के पास जाते हैं। वह महाराष्ट्र नंबर की थी। इस पर महाराष्ट्र पुलिस की मदद मांगी गई। कार का नंबर मुंबई का था। मुंबई पुलिस की मदद से कार के मालिक को पकड़ लिया गया।

बदमाश ने बताया कि उनके 7-8 साथी हैं। वह अलग-अलग राज्यों में वारदात करते हैं। उन पर कई मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस अन्य सदस्यों की गिरफ्तारी के प्रयास में लगी है। हाल ही में गैंग ने कासगंज क्षेत्र में एक बुजुर्ग को ठगी का शिकार बनाया था।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed