{"_id":"5dc105db8ebc3e93d2292625","slug":"boyfriend-murdered-by-girlfriend-in-agra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"'मेरा न हुआ तो किसी और कैसे होने दूं...', प्रेमिका ने उतारा मौत के घाट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'मेरा न हुआ तो किसी और कैसे होने दूं...', प्रेमिका ने उतारा मौत के घाट
Fri, 08 Nov 2019 12:11 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Fri, 08 Nov 2019 12:11 AM IST
विज्ञापन
मृतक अफजल का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
फतेहपुर सीकरी में कारवां सराय स्मारक के पास 29 सितंबर को हुई युवक की हत्या का पर्दाफाश करते हुए पुलिस ने आरोपी महिला समेत पांच लोगों को जेल भेज दिया है। पुलिस के मुताबिक अवैध संबंधों में महिला ने यह हत्या करवाई है।
कारवां सराय स्मारक के पास 30 सितंबर को एक युवक का शव मिला था। हत्या कर उसका शव फेंका गया था। शव की पहचान बंटी उर्फ अफजल पुत्र असगर अली निवासी मुक्तसर बठिंडा पंजाब के रूप में हुई।
जांच में सामने आया कि युवक के संबंध काफी समय से पड़ोस में रहने वाली राजरानी पत्नी नत्थू सिंह से थे। राजरानी अफजल के साथ रहना चाहती थी। पर, कुछ साल पहले अफजल ने शादी कर ली। इससे राजरानी ने उससे बदला लेने की सोची।

Trending Videos
नशे की गोलियां मिलाकर पिलाई शराब
महिला ने ठेली लगाकर मजदूरी करने वाले आगरा व सीकरी के व्यक्तियों के साथ 29 सितंबर को बंटी उर्फ अफजल को बहाने से सीकरी बुलाया। जहां शराब में नशे की गोलियां मिलाकर दे दी गई। अचेत होने पर गला काटकर हत्या कर दी गई। पहचान मिटाने की नीयत से पत्थरों से कूचकर चेहरा भी बिगाड़ दिया गया।
मामले में पुलिस ने राजरानी पत्नी नत्थूराम, इकबाल और इसरार पुत्रगण वसलुद्दीन निवासी आजमपाड़ा जाफरीन वाली गली थाना शाहगंज आगरा, सलमान पुत्र रफीक निवासी मुस्तफा क्वार्टर आगरा कैंट थाना सदर आगरा एवं कासिम पुत्र सिराजुद्दीन निवासी ऊपर पहाड़ मोहल्ला तालाब सीकरी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करने के लिए यहां क्लिक करें